छठ पर झारखंड के 22 हजार अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों को सौगात, 15 लाख तक का मिलेगा हेल्थ कवर
Jharkhand News: छठ महापर्व के अवसर पर 22 हजार अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दे रही है। ...और पढ़ें

झारखंड में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 22 हजार अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य सरकार स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने जा रही है। छठ महापर्व के अवसर पर सरकार की ओर से इसे बड़ी सौगात बताया जा रहा है।
योजना के तहत प्रत्येक कर्मी को पांच से 15 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसे लागू करने के लिए राज्य स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दी।
मंत्री ने सबसे पहले उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद ड्रेसिंग रूम और नवजात शिशुओं के इलाज के लिए संचालित एसएनसीयू का जायजा लिया। उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर इलाज और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
मरीजों से सीधे संवाद कर उपचार की गुणवत्ता के बारे में भी पूछा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा शासनकाल के दौरान राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गई थी।
हेमंत सोरेन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डा. प्रभात कुमार सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।