Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोलकाता और बनारस के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल और रूट चार्ट

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 08:45 PM (IST)

    रेलवे ने दुर्गा पूजा दिवाली और छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता और बनारस के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल 23 सितंबर से 4 नवंबर तक चलेगी जबकि कोलकाता-बनारस पूजा स्पेशल 24 सितंबर से 5 नवंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के कई स्टेशनों पर रुकेगी और इसमें वातानुकूलित कोच होंगे।

    Hero Image
    कोलकाता और बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी

    जागरण टीम, जामताड़ा/गिरिडीह। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और बनारस के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    05047 बनारस-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 23 सितंबर से चार नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 05:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    वहीं, 05048 कोलकाता-बनारस पूजा स्पेशल ट्रेन कोलकाता से सुबह 08:25 बजे प्रस्थान करेगी। 24 सितंबर से पांच नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी और अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

    यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोचों की व्यवस्था होगी।

    झारखंड से मुंबई के लिए नई ट्रेन की मांग

    भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार व जिप सदस्य सुनीता कुमारी का महाराष्ट्र मुंबई में झारखंड प्रवासी मजदूरों ने स्वागत किया। वहां ठाणे, मलाड़, मालोनी, अंधेरी, डोंबिवली सहित विभिन्न स्थानों में विश्वकर्मा पूजा के दौरान नेता द्वय पूजा पंडालों में पहुंचे और झारखंडी प्रवासी मजदूरों से भेंट की। सभी स्थानों में दोनों का स्वागत किया गया।

    मौके पर झारखंड से मुंबई के लिए नई ट्रेन देने की मांग की गई। जगह-जगह प्रवासी मजदूरों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार व सुनीता कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार व झारखंड सरकार को आपसी सामंजस्य बैठाकर प्रवासी मजदूरों के पक्ष में बेहतर पहल करनी चाहिए।

    सारी सुविधा झारखंड में होने के बाद भी रोजगार के लिए वहां के हजारों हजार लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह रेल सुविधा बढ़ाने को प्रयासरत हैं। मुंबई के लिए एक नई ट्रेन देने को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व धनबाद के सांसद ढुलू महतो को मांग पत्र सौंपे हैं।

    उम्मीद है केंद्रीय रेल मंत्री उस पर विचार करेंगे और झारखंड से मुंबई के लिए नई रेल सुविधा देंगे। दोनों नेताओं ने सभी झारखंडी प्रवासी मजदूर को झारखंड प्रवासी एप में अपना रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया। इस दौरान भिवंडी भाजपा युवा उपाध्यक्ष राजेश साव, किशोरी राणा, मनोज वर्मा, अर्जुन पंडित, अरविंद आर्य, सुरेश पंडित, राधेश्याम महतो, झरी पंडित, दिनेश पंडित आदि उपस्थित थे।