Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वोच्च पद पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू के आसीन होने पर खुशी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 04:03 AM (IST)

    द्रौपदी मुर्मू की जीत पर सरदार महासभा में जश्न

    Hero Image
    सर्वोच्च पद पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू के आसीन होने पर खुशी

    सर्वोच्च पद पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू के आसीन होने पर खुशी

    संवाद सहयोगी,जामताड़ा : शुक्रवार शाम में स्थानीय सिद्धू कान्हो मुर्मू चौक पर माझी परगना सरदार महासभा ने समारोह का आयोजन कर देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति और संविधान के सर्वोच्च पद पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू के आसीन होने पर खुशी का इजहार करते हुए लोगों के बीच लड्डू बांटी गई। माझी परगना सरदार महासभा की ओर से द्रौपदी मुर्मू को ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी गई। साथ ही महासभा की ओर से द्रौपदी मुर्मू को देश के पहला नागरिक और देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर बैठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मांझी परगाना सरदार महासभा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि भारत देश के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, भूटान में भी आदिवासी समाज के लोग जश्न मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में तो आदिवासी लोग एक सप्ताह तक गांव-गांव में जश्न मनाएंगे। कहा कि श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से आदिवासी समाज को संविधान में प्रावधान आदिवासियों के कानून पर छेड़छाड़ नहीं होगा ऐसा उम्मीद कर रहे हैं तथा विश्व आदिवासी दिवस के पहले आदिवासी समाज तोहफा के रूप में देख रहे हैं। इस अवसर पर जामताड़ा जिला परिषद के अध्यक्ष राधारानी सोरेन, जिला परिषद सदस्य जिमोली बास्की, विश्व आदिवासी आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर किस्कू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा सोरेन, साहेबलाल हेम्ब्रम, जवाहरलाल मुर्मू, दिनेश्वर हांसदा, रामलाल मरांडी, बीएन सोरेन, बलदेव मुर्मू, सुखेंद्र टुडू, निर्मल सोरेन, अर्जुन सोरेन, बिजेंद्र मुर्मू, लालदेव मुर्मू, लालू हेम्ब्रम, संगीता मारंडी, नेहा हेम्ब्रम, प्रियंका सोरेन, पद्मावती हेम्ब्रम, अलौकि पुजहर, जियाराम हांसदा, मंजूषा सोरेन, रानी सोरेन, अंजुला टुडू आदि मौजूद थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें