गिरी वनवासी कल्याण परिषद को मिला दो कंसंट्रेटर
करमाटांड़ (जामताड़ा) गिरी वनवासी कल्याण परिषद चिकित्सा केंद्र को अखिल भारतीय वनवासी कल्य

करमाटांड़ (जामताड़ा) : गिरी वनवासी कल्याण परिषद चिकित्सा केंद्र को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के मार्गदर्शक सुमैया जुलू ने दो आक्सीजन कंसंट्रेटर बुधवार को दिया गया। सुमैया जुलू ने बताया कि गिरी वनवासी कल्याण परिषद हमेशा से समाज के लिए काम करती है। महामारी को लेकर जिस प्रकार से लोगों ने आक्सीजन के कमी के कारण प्राण त्यागे। ऐसी स्थिति दोबारा नहीं आए। इसके लिए इस क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए कंसंट्रेटर दिया गया है। संगठन के आगामी प्रकल्प सुचारू रूप से संचालन करने का मार्गदर्शन भी किया गया। इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विनोद उपाध्याय, प्रांत संगठन मंत्री कैलाश उरांव, जिला सचिव संजय परशुरामका, केंद्र सचिव चंदन मुखर्जी, जिला संगठन मंत्री धनो हेंब्रम, चिकित्सा सहायक विक्रम मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।