फतेहपुर की छात्रा नेशनल कला उत्सव प्रतियोगिता में बढ़ाया मान
संवाद सहयोगी फतेहपुर (जामताड़ा) दिल्ली में आयोजित नेशनल कला उत्सव में झारखंड राज्य का ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा) : दिल्ली में आयोजित नेशनल कला उत्सव में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर की 11वीं की छात्रा हेमारानी टुडू ने थ्री डी मूर्ति कला में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड व स्कूल का सम्मान बढाया है। विद्यालय की वार्डन रश्मि कुमारी ने बताया कि झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर की 11वीं की छात्रा हेमा रानी टुडू ने मूर्ति कला में पहले भी जिलास्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने के लिए उसने स्थान बनाया। इसके बाद राज्य में भी उत्कृष्ट प्रतिभा को प्रदर्शित कर नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में जाने के लिए जगह बना ली। दिल्ली में आयोजित नेशनल कला उत्सव कार्यक्रम में थ्री डी मूर्ति कला प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नेतृत्व किया। साथ ही इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर इस छात्रा ने निश्चित रूप से जिला, प्रखंड व विद्यालय परिवार को गौरवान्वित करने का काम किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।