Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खाकी फिर हुई दागदार, जामताड़ा में ASI पर लगा दुष्कर्म का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

    फतेहपुर थाना में एएसआई विरंची भोक्ता पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पीड़िता को मजिस्ट्रेट के सामने बयान के लिए पेश किया है। स्थानीय लोगों ने त्वरित न्याय की मांग की है और पुलिस विभाग की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

    By Kaushal Kumar Singh Edited By: Piyush Pandey Updated: Fri, 22 Aug 2025 04:01 PM (IST)
    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, फतेहपुर (जामताड़ा)। फतेहपुर थाना में पदस्थापित एएसआई विरंची भोक्ता पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है।

    पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया तथा मारपीट कर जबरन दुराचार किया।

    महिला की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को मजिस्ट्रेट के समक्ष जामताड़ा में बयान के लिए प्रस्तुत किया। वहीं, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

    आमजन के बीच चर्चा जोरों पर है कि जिस पुलिस पर नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, यदि वही कानून की सीमा लांघ दे तो आम जनता किस पर भरोसा करें।

    त्वरित न्याय की मांग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाली है। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आम लोगों का विश्वास पुलिस पर कायम रह सके। वहीं, कुछ लोग इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर जिला पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपों की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। यदि जांच में एएसआई दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पुलिस विभाग भी अपराधियों को संरक्षण नहीं देगा।