विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर घर जाने का हो गया इंतजाम, बंगाल से यूपी-बिहार और झारखंड के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें 

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:25 AM (IST)

पूर्व रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पूर्व रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें।

  2. छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मिलेगी राहत।

  3. सियालदह, बलिया, जयनगर, गोरखपुर रूट पर चलेंगी ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

ये ट्रेनें सियालदह-जयनगर, सियालदह-बलिया और कोलकाता-गोरखपुर के बीच संचालित होंगी। इन ट्रेनों का ठहराव आसनसोल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी दिया गया है, जिससे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 03137 सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 12 नवंबर को सियालदह से दोपहर 3:40 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह सात बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में 03138 जयनगर-सियालदह स्पेशल 13 नवंबर को सुबह 10 बजे जयनगर से खुलेगी और अगले दिन रात 1:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा।

इसी तरह, 03139 सियालदह-बलिया स्पेशल 11 नवंबर को सुबह 10:05 बजे सियालदह से खुलेगी और अगले दिन सुबह चार बजे बलिया पहुंचेगी। वापसी में 03140 बलिया-सियालदह स्पेशल 12 नवंबर को सुबह सात बजे बलिया से रवाना होगी।

इसका ठहराव पानागढ़, दुर्गापुर, अंडाल, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और सिमुलतला स्टेशनों पर होगा।
वहीं, 03141 कोलकाता-गोरखपुर स्पेशल 13 नवंबर को दोपहर 3:40 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में 03142 गोरखपुर-कोलकाता स्पेशल 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। रेलवे के इस निर्णय से छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- JTET Exam: परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, रांची-दुमका के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बुकिंग शुरू

यह भी पढ़ें- टाटानगर और राउरकेला रूट की 14 ट्रेनें रद, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।