Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 03 Dec 2021 05:55 PM (IST)

    करमाटांड़ (जामताड़ा) राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में शुक्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनी

    करमाटांड़ (जामताड़ा) : राजकीयकृत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर प्रसाद ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर 1884 को हुआ था। वह भारत के पहले राष्ट्रपति थे। भारत की आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। कांग्रेस में शामिल होने वाले बिहार के वह प्रमुख नेताओं में से थे। वकालत में पोस्ट ग्रेजुएट डा. राजेंद्र प्रसाद महात्मा गांधी के बहुत बड़े समर्थक थे। प्रसाद को 1931 में सत्याग्रह आंदोलन और 1942 में हुए भारत छोड़ो आंदोलन के लिए महात्मा गांधी के साथ जेल भी जाना पड़ा था। डा. राजेंद्र प्रसाद साल 1934 से 1935 तक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। 1946 में हुए चुनाव के बाद उन्हें केंद्र सरकार में खाद्य एवं कृषि मंत्री बनाया गया था। राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। यहां के बच्चे व युवाओं को भी उन्हें आदर्श बना कर आगे बढ़ना चाहिए। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सीता दास, विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, रितेश कुमार सिंह संजय कुमार मंडल, नितेश सेन, हरिप्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें