डीएवी विद्यालय में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता आयोजित
जामताड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत म

जामताड़ा : डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में चलाए जा रहे पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता के तहत सावित्री देवी डीएवी प्लस टू स्कूल, जामताड़ा के विद्यार्थियों ने दिए गए विषयों पर अपने विचारों को लिपिबद्ध किया। अंग्रेजी व हिदी माध्यम में लिखे पोस्ट कार्डो के लिए विषय थे, स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम शहीद' और 'मेरी दृष्टि में 2047 का भारत'। इस प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ से लेकर 10 वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्य बलराम कुमार झा ने बताया कि एक जमाने में पोस्टकार्ड लेखन एक कला मानी जाती थी। क्योंकि यह पत्राचार की सबसे लघु एवं सस्ती इकाई होती थी। विद्यार्थियों को इस पुरानी परंपरा का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। साथ ही जो दो विषय रखे गए हैं, ये उनकी चितन क्षमता को बढ़ाता है। हमारे देश को स्वतंत्र करने में ऐसे अनेक महापुरुषों का योगदान रहा है, जोकि इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो पाए। वे आज भी गुमनाम हैं। ऐसे महान वीरों के बारे में विद्यार्थियों द्वारा अनुसंधान करना और लिखना एक प्रशंसनीय कदम है। साथ ही वर्तमान पीढ़ी का भावी युवा वर्ग, आने वाले समय में उनका भारत कैसा होना चाहिए, अपने इस दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है तो हमें उनके विचारों से अवगत होने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता का संचालन संजीव कुमार सिंह व बीएन सिंह ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।