विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अकवान' का असर: जामताड़ा में रिमझिम बारिश, किसानों के लिए खुशखबरी और टेंशन दोनों

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:16 AM (IST)

चक्रवात अकवान के कारण जामताड़ा में गुरुवार रात से बादल छाए रहे और शुक्रवार सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

जामताड़ा में रिमझिम बारिश (जागरण फोटो)

जामताड़ा में रिमझिम बारिश (जागरण फोटो)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान के कारण जामताड़ा में रिमझिम बारिश हुई।

  2. बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर चहल-पहल कम हुई।

  3. खेती पर मिला-जुला असर: सरसों, आलू को लाभ; सब्जियों, धान को हानि।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अकवान का असर जामताड़ा के मौसम (Jamtara Weather Update) पर भी दिखने लगा है। गुरुवार रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे से जिले में रिमझिम बारिश शुरू हो गई।

सुबह से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा काफी कम चहल-पहल देखने को मिली। बच्चे बारिश के बीच छाता और रेनकोट लेकर स्कूल जाते नजर आए। वहीं, सुबह के समय बाजार और मुख्य सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की ओर से 19 नवंबर को जारी रेड अलर्ट एडवाइजरी के अनुसार, चक्रवात अकवान के 20 नवंबर को दोपहर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है।

इसके प्रभाव से झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और स्थानीय स्तर पर जलजमाव की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम में आए इस बदलाव का असर जामताड़ा में भी महसूस किया जा रहा है।

किसानों के लिए मिली-जुली स्थिति

बारिश को लेकर कृषि वैज्ञानिक संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसका खेती पर मिला-जुला असर पड़ सकता है। सरसों और आलू की खेती के लिए यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को लाभ मिलेगा।

हालांकि, सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। लगातार बारिश होने पर सब्जियों की फसल में सड़न और अन्य समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका रहती है।

उन्होंने बताया कि धान की फसल पर भी बारिश का असर पड़ेगा। जिन किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में ही छोड़ दिया है, उनके लिए यह बारिश नुकसानदायक हो सकती है। नमी के कारण कटी हुई धान की फसल खराब होने और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।

हालांकि, खेतों में अभी खड़ी धान की फसल को अपेक्षाकृत कम नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में किसानों को मौसम की स्थिति को देखते हुए कटी हुई धान की फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- 'अकवान' से बदलने वाला है बिहार का मौसम, 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; गिरेगा तापमान

यह भी पढ़ें- चक्रवाती तूफान अकवान को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए हर स्तर पर तैयारी के निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।