विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अकवान' से बदलने वाला है बिहार का मौसम, 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; गिरेगा तापमान

Published: Fri, 20 Nov 2026 07:07 AM (GMT+05:30)

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण 20-22 नवंबर के दौरान बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट और ठंड में वृद्धि हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में कोहरा भी रहेगा।

बिहार में कोहरे संग आंधी-पानी के आसार (AI Generated Image)

बिहार में कोहरे संग आंधी-पानी के आसार (AI Generated Image)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान से बिहार में 20-22 नवंबर तक वर्षा की संभावना।

  2. कई जिलों में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी जारी।

  3. वर्षा के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ने के आसार।

जागरण संवाददाता, पटना। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclone Akvan) का असर बिहार के मौसम (Bihar Ka Mausam) पर भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने और तेज हवा के साथ वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र (पटना) के अनुसार, तूफानी गतिविधियों के कारण 20-22 नवंबर के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की प्रबल संभावना है। राज्य के पूर्वी एवं मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया एवं भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

शनिवार को भागलपुर एवं कटिहार जिले में तेज हवा के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अलग-अलग भागों में कोहरे के साथ कई जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

48 घंटे के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। गुरुवार को पटना सहित 18 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस एवं 32.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

गुरुवार को पटना सहित 10 जिलों में सुबह के समय घने कोहरे का प्रभाव रहा। भागलपुर में तीन सौ मीटर दृश्यता दर्ज की गई।

बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के मध्य भागों में दो से तीन डिग्री एवं उत्तर पूर्व भागों के जिलों में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

वर्षा के बाद ठंड में होगी वृद्धि

समुद्र से आने वाली नमी युक्त हवाएं वातावरण में आर्द्रता बढ़ाएंगी। बादल और वर्षा के कारण रात के तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी रह सकती है।

हालांकि, चक्रवात का प्रभाव समाप्त होने के बाद आसमान साफ होने और पछुआ हवा चलने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि के आसार हैं।

नवंबर के अंतिम सप्ताह में बिहार में मौसम के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। वर्षा की गतिविधियों पर विराम लगने के बाद पछुआ मौसम को प्रभावित करेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 28.8 16.7
गया 26.5 13.4
भागलपुर 29.3 16.0
मुजफ्फरपुर 27.0 17.6

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 20 November: चक्रवात अकवान का उत्तर बिहार में दिखेगा असर, बदल जाएगा मौसम

यह भी पढ़ें- ओडिशा की ओर मुड़ा चक्रवात 'अकवान', बंगाल में भारी बारिश की आशंका; 20 नवंबर को विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।