विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा की ओर मुड़ा चक्रवात 'अकवान', बंगाल में भारी बारिश की आशंका; 20 नवंबर को विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:24 PM (IST)

बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात 'अकवान' ने अपना रास्ता बदल लिया है, अब इसके आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराएगा अकवान (फोटो-पीटीआई)

आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराएगा अकवान (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. चक्रवात अकवान ने अपना मार्ग बदलकर ओडिशा की ओर मोड़ा।

  2. बंगाल में 19-21 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका है।

  3. पूर्वी व पश्चिमी मेदिनीपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात ‘अकवान’ ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब इसके आंध्र प्रदेश के नरसापुर से ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकराने का अनुमान है। इसके प्रभाव से बंगाल में 19-21 नवंबर के दौरान भारी से अति भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग ने पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जबकि दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम और बांकुड़ा में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कोलकाता में भी गुरुवार से तीन दिन पानी बरसने के आसार हैं।

महानगर में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। चक्रवात को लेकर राज्य प्रशासन सतर्क है। तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वहां के मछुआरों को 19-20 नवंबर को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 8.20.35 PM

चक्रवात का बदला मार्ग

बुधवार सुबह तक चक्रवात के 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने का अनुमान था। इसके भीषण चक्रवात के रूप में पहुंचने और उस वक्त हवा की अधिकतम निरंतर गति 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान था।

हालांकि, दोपहर को मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बदलाव करते हुए इसके लैंडफाल का संभावित क्षेत्र आंध्र प्रदेश के नरसापुर से ओडिशा के पुरी के बीच बताया। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 90-100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें- 'चिन्मय कृष्ण दास को रिहा करे बांग्लादेश', शमिक भट्टाचार्य की मांग; हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।