Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीठी आवाज की जादू में फंसे तो खाता खलाश...साइबर ठग काल सेंटर में लड़कियां बहाल कर लोगों को बना रहा शिकार

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 01:35 AM (IST)

    साइबर ठगों ने अब अपना ट्रेंड बदला है। इन लोगों ने काल सेंटर के माध्यम से ठगी का नया तरीका निकाला है। यहां पढ़ी-लिखीं लड़कियों को बुलाया जा रहा है। उसका उपयोग फोन के जरिए कस्टमर केयर बनकर ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाने में किया जा रहा है। जामताड़ा में ऐसी कई लड़कियां सक्रिय हैं।

    Hero Image
    साइबर ठग काल सेंटर में लड़कियों को शामिल कर लोगों को शिकार बना रहा है।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। साइबर ठगों ने अब अपना ट्रेंड बदला है। इन लोगों ने काल सेंटर के माध्यम से ठगी का नया तरीका निकाला है।

    यहां पढ़ी-लिखीं लड़कियों को बुलाया जा रहा है। उसका उपयोग फोन के जरिए कस्टमर केयर बनकर ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाने में किया जा रहा है।

    जामताड़ा में ऐसी कई लड़कियां सक्रिय हैं। इस तरह की शिकायत जामताड़ा पुलिस को मिली है। यह जानकारी एपी राजकुमार मेहता ने मंगलवार को क्राइम मीटिंग के बाद दी है।

    उन्होंने बताया कि जामताड़ा शहर की लड़िकया बाहर बड़े शहरों में पढ़ाई करने के लिए गई हैं। साइबर ठग इनका इस्तेमाल ठगी करने में कर रहे हैं।

    इन्हें तरह-तरह का झांसा देकर अपने गिरोह में शामिल कर रहे हैं। काल सेंटर के माध्यम से इन लड़कियों से अंग्रेजी और हिंदी में कस्टमर केयर बन कर बात कराई जाती है।

    ताकि इनकी मीठी और सुरीली आवाज की जादू में ग्राहक को आसानी से फंसा सके। जामताड़ा जिले में इस तरह की शिकायत आई है।

    इन लड़कियों को ट्रेस किया जा रहा है। इन्हें मुख्यधारा में जोड़ने की पहल की जाएगी। अगर ये पुलिस की बात नहीं मानती हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

    केवल जामताड़ा जेल ही नहीं, दन लोगों के साइबर ठगी का इतिहास जिस-जिस जिले या राज्य से होगा उन्हें वहां की जेलों में भी भेजा जाएगा।

    एसपी ने कहा कि जामताड़ा की लड़कियों से अपील की है कि वह साइबर ठगी के जाल से निकले और मुख्यधारा में जुड़ें। अभी समय है। बाद में अगर पुलिस कार्रवाई होगी पछतावा के आवाला कुछ नहीं बचेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें