विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेगा आसनसोल, 300 करोड़ रुपये तक होंगे खर्च

By JagranEdited By:
Published: Wed, 22 Dec 2021 07:31 PM (IST)

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) चित्तरंजन रेलवे स्टेशन व परिसर को नवीनीकरण करने के लिए च

व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेगा आसनसोल, 300 करोड़ रुपये तक होंगे खर्च
व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनेगा आसनसोल, 300 करोड़ रुपये तक होंगे खर्च

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा)

चित्तरंजन रेलवे स्टेशन व परिसर को नवीनीकरण करने के लिए चल रहे विकास कार्यो व साफ-सफाई का बुधवार को ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने रेलवे फाटक के एलसी गेट नंबर छह, स्टेशन की प्लेटफार्म की साफ-सफाई, स्टेशन के निकासी द्वार व पोर्टिको, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय, बुकिग काउंटर व सुलभ शौचालय का जायजा लिया।

मौके पर महाप्रबंधक अरोड़ा ने कहा कि आसनसोल डिवीजन भारतीय रेल व ईस्टर्न रेलवे का सबसे प्रमुख मंडल शामिल है। सबसे ज्यादा लोडिग आसनसोल मंडल से होने से ईस्टर्न रेलवे का टाप मंडल है। 50 फीसदी ईस्टर्न का लोडिग आसनसोल से होता है और लगभग 50 प्रतिशत अर्निग आसनसोल मंडल से ही होती है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने झाझा से जसीडीह, मधुपुर व चित्तरंजन रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। कहा कि आसनसोल डिवीजन जोन के स्टेशन किसी भी डिवीजन को टक्कर दे सकते हैं। वेटिग रूम, शौचालय साफ सुथरा है। कई नई गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया है। चित्तरंजन स्टेशन के लिए यात्रियों की सुविधा की मांग को ध्यान में रखा जाएगा। प्रमुख कार्य जसीडीह बाइपास व मधुपुर बाइपास हमारे फोकस में है। जैसे ही राज्य सरकार से सहयोग मिलेगा और जमीन अधिग्रहण हो जाएगा, उससे भी इस एरिया का विकास होगा। लाइन की क्षमता बढ़ जाएगी और नई गाड़ियां चलने लगेगी।

उन्होंने कहा कि आसनसोल स्टेशन व‌र्ल्ड क्लास स्टेशन बनेगा और तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका डिजाइन अप्रूव्ड हो चुका है। यह सबसे बड़ा काम है, जब हो जाएगा तो आप देखकर दंग रह जाएंगे।

महाप्रबंधक ने कहा कि 160 किलोमीटर स्पीड से चलने वाली ट्रेन इसी मेन लाइन से होकर गुजरेगी। हावड़ा-नई दिल्ली के लिए काम चल रहा है। 2023-24 में इसी ट्रैक पर 160 की स्पीड से गाड़ियां भागेंगी। रेल पार के यात्रियों को टिकट लेने के लिए एटीबीएम काउंटर लगवा दिया जाएगा।

महाप्रबंधक के निरीक्षण के क्रम में मिहिजाम नगर पर्षद अध्यक्ष सह डीआरयूसीसी सदस्य कमल गुप्ता ने छह सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रेल पार आने जाने वाले स्थानीय लोगों के लिए फुट ओवरब्रिज, कृष्णानगर व हाट तल्ला जाने के लिए अंडरपास को बड़ा करने, रेलवे स्टेशन परिसर के बाहरी भाग में नगर पर्षद द्वारा सुलभ शौचालय निर्माण कराने, अतिरिक्त लोकल ट्रेने, कोलकाता जसीडीह लोकल ट्रेन की व्यवस्था करने, हावड़ा-हरिद्वार, यशवंतपुर-भागलपुर व अकाल तख्त ट्रेनों का चित्तरंजन स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई है। इस दौरान मिहिजाम नगर पर्षद उपाध्यक्ष शांति देवी, आसनसोल डीआरएम परमांद शर्मा, स्टेशन प्रबंधक अरुण कुमार पांडेय, पीसीएमडी डी भट्टाचार्य, टीआइ मनीष रंजन, एचआइ पीसी भाष्कर, सीटीआइ विजय सिंह, शुभम साव समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।