Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलश यात्रा में 151 कन्याएं हुईं शामिल

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 14 Apr 2022 06:35 PM (IST)

    बुधुडीह में कलश यात्रा का हुआ आयोजन ...और पढ़ें

    Hero Image
    कलश यात्रा में 151 कन्याएं हुईं शामिल

    कलश यात्रा में 151 कन्याएं हुईं शामिल

    संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह में नवनिर्मित काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधुडीह काली मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा आरंभ होकर श्यामपुर नदी तक गई। वहां पंडित नरेश पाठक, अनिश पाठक और बलदेव पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा गया। इसके पश्चात कलश यात्रा वापस बुधुडीह काली मंदिर प्रांगण पहुंची। कलश यात्रा में कुल 151 कन्याएं शामिल हुईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पूजन हवन के बाद मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। कलश यात्रा में रंग-बिरंगे पताका लहरा रहे थे और धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि उद्घोष भी लगाए जा रहे थे। तपती धूप के बीच भी लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। उक्त धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए पिछले काफी समय से बुधुडीह ग्राम की जनता जुटी हुई है। रात्रि में भजन कीर्तन के माध्यम से यहां भगवान नारायण की लीला का गुणगान किया जाएगा। उक्त कार्य के लिए कीर्तन मंडली तैयार है। कलश यात्रा के आयोजन से बुधुडीह व आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजन को सफल बनाने में मनभरण यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव, रंजीत कुमार, मुन्ना यादव, राजेन्द्र यादव, विजय राय, घनश्याम राय, कुलदीप यादव आदि की महती भूमिका रही।