Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1281 साधन संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद

जामताड़ा महामारी की विषम परिस्थिति में जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित लोगों को भी खाद्यान्न द

By JagranEdited By: Updated: Sat, 05 Sep 2020 06:20 AM (IST)
Hero Image
1281 साधन संपन्न लोगों का राशन कार्ड रद

जामताड़ा : महामारी की विषम परिस्थिति में जरूरतमंद राशन कार्ड से वंचित लोगों को भी खाद्यान्न देने को जिला प्रशासन ने आयोग्य लाभुकों को निर्गत राशन कार्ड रद करने तथा वंचित योग्य लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया था। अयोग्य परिवार में निर्गत राशन कार्ड रद करने के लिए स्थानीय शिक्षक आंगनबाड़ी कर्मी, जन वितरण दुकानदार, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक को शामिल किया गया था।

आयोग परिवार को निर्गत राशन कार्ड रद करो अभियान में मात्र 1281 अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड तथा 7607 अयोग्य सदस्यों का नाम निर्गत राशन कार्ड से हटाया गया। जो विभागीय लक्ष्य से काफी कम है। इधर जिले के विभिन्न प्रखंडों में अभी भी ऐसे सैकड़ों अयोग्य लाभुक हैं, जिनका राशन कार्ड रद नहीं हो पाया है। राशन कार्ड रद नहीं होने के कारण हजारों की संख्या में जरूरतमंद परिवारों का आवेदन आपूर्ति कार्यालय में लंबित पड़ा हुआ है। जिले में कुल 149066 राशन कार्ड था। इसमें से अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड व सदस्यों का नाम हटाना था।

-- राशन कार्ड छंटनी में शिक्षकों को जोड़ा गया : बता दें कि अयोग्य लाभुकों को निर्गत राशन कार्ड तथा राशन कार्ड में अंकित अयोग्य सदस्यों के नाम हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान में अयोग्य राशन कार्ड धारियों के चिन्हित करने के लिए स्थानीय लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गई थी। नए सदस्यों का नाम जोड़ने के लिए लगभग 20 हजार आवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय में लंबित है। ऐसे में जरूरतमंद आवेदन कर्ताओं को राशन कार्ड के लिए और लंबे वक्त का इंतजार करना पड़ेगा।

--- प्रखंड वार हटाए गए कार्ड धारियों की संख्या : सदर प्रखंड में कुल 25095 राशन कार्ड में 191 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया। जबकि फतेहपुर प्रखंड में 17,691 में 158 लोगों का नाम हटाया गया।जामताड़ा नगर पंचायत में 4175 कार्ड में 172 का नाम हटाया गया। करमाटांड़ प्रखंड में 20, 827 राशन कार्ड में 331 अयोग्य लोगों को हटाया गया।कुंडहित प्रखंड में 18379 कार्ड में मात्र 21 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया। मिहिजाम नगर परिषद में 5546 कार्ड में 47 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया। नाला प्रखंड में 28,296 राशन कार्ड में 137 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया। नारायणपुर प्रखंड में 29057 राशन कार्ड में 224 अयोग्य लोगों का नाम हटाया गया। --- क्या कहते हैं जिला आपूर्ति पदाधिकारी : अयोग्य राशन कार्ड धारियों का राशन कार्ड रद करने संबंधित संपन्न अभियान में 1281 अयोग्य लोगों का राशन कार्ड रद किया गया है। अयोग्य राशन कार्ड धारियों के राशन कार्ड रद करने की प्रक्रिया अभी चल रही है। जितने संख्या में अयोग्य लोगों का राशन कार्ड रद होगा उतनी संख्या में वंचित परिवारों को राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा।

---प्रधान माजी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी।