Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश यूथ इंटक कमेटी का हुआ विस्तार

    By Edited By:
    Updated: Sat, 13 Apr 2019 10:58 AM (IST)

    झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रदेश यूथ इंटक कमेटी का हुआ विस्तार

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन शुक्रवार को हुआ। साकची स्थित एक होटल में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय, आर रवि प्रसाद, संगठन सचिव विजय खां, आभा सिन्हा सहित अन्य की उपस्थिति में 28 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तय हुआ कि जल्द ही ब्लॉक स्तर पर भी कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। बैठक में इंटक के नेताओं ने महागठबंधन के नेता को चुनाव में सहयोग करने पर सहमति जतायी की। इस मौके पर पवन कुमार बबलू, पूर्वी सिंहभूम यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष अंजनी पांडेय, सरायकेला-खरसावां अध्यक्ष अवधेश सिंह, गिरीडीह के जिला अध्यक्ष शादाब आफताब सहित अन्य उपस्थित थे।

    नितेश को नहीं मिली जगह

    पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में जब अरविंद पांडेय यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष थे। उस समय टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष थे। वहीं, प्रदेश के महामंत्री सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी, लेकिन अरविंद पांडेय के हटते और नितेश राज के तेवर को देखते हुए उन्हें साइड कर दिया गया है। उन्हें यूथ इंटक के किसी भी पद पर जगह नहीं दी गई है।

    वरीय उपाध्यक्ष : अजय ओझा व शिखा चौधरी (पूर्वी सिंहभूम), निशांत सिंह (रामगढ़), शंकर तिवारी (पलामू)। उपाध्यक्ष : पिंटू श्रीवास्तव, राज किशोर प्रसाद व रंजन पांडेय (पूर्वी सिंहभूम), राम प्रवेश सिंह (पलामू), पूर्णिमा सिंह (रांची), मीरा तिवारी (सरायकेला-खरसावां), अमित चौधरी (धनबाद)। महासचिव : अमृत रंजन महतो व अवधेश सिंह (सरायकेला-खरसावां), शंकर यादव (बोकारो), देवेन शुक्ला, डीएन पांडेय, शैलेश कुमार व गोपाल यादव (पूर्वी सिंहभूम)। सचिव : सुनील प्रसाद (पूर्वी सिंहभूम), रमाशंकर पांडेय (सरायकेला-खरसावां), नवीन कुमार (पूर्वी सिंहभूम), जाकिर हुसैन व गोविंद पुरी (गिरीडीह), केबी यादव (बोकारो), कुमार अभिनव (धनबाद)। कोषाध्यक्ष : आशुतोष सिंह (पूर्वी सिंहभूम) संगठन सचिव : राजा सिंह राजपूत व राहुल कुमार (पूर्वी सिंहभूम)।