Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चूना के प्रयोग से ठीक हो सकती गांठ

    जमशेदपुर : भारत बचाओ आंदोलन व आदित्यपुर जनजागरण समिति के संयुक्त प्रयास से चल रहे दो दिवसीय

    By Edited By: Updated: Mon, 16 Jan 2017 02:48 AM (IST)
    चूना के प्रयोग से ठीक हो सकती गांठ

    जमशेदपुर : भारत बचाओ आंदोलन व आदित्यपुर जनजागरण समिति के संयुक्त प्रयास से चल रहे दो दिवसीय शिविर का समापन रविवार को हो गया। इसमें योगाचार्य अरविंद प्रसाद ने घरेलू चिकित्सा से तमाम बीमारियों के ठीक करने के उपाय बताए। आदित्यपुर स्थित एस टाइप में चले शिविर के दौरान उन्होंने बताया कि नसों में गाठ बनना आम समस्या है, जिसका निदान चूना से संभव है। गेहूं के दाने के बराबर चूने को साफ कपड़े में छानकर एक गिलास पानी में घोलकर पीने से यह बीमारी ठीक हो सकती है। इसका सेवन प्रतिदिन एक माह तक खाली पेट करना चाहिए। इससे जोड़ों का दर्द भी दूर होता है, तो बच्चों की लंबाई भी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि भारत बचाओ आंदोलन के संस्थापक स्व. राजीव दीक्षित ने बिना दवा के निरोग रहने के ढेर सारे उपाय बताए हैं। इसे वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। उन्होंने बताया है कि सबसे अच्छा मिट्टी का बर्तन होता है। इसमें पकाकर खाना खाने से सभी बीमारी से बचा जा सकता है। शिविर को सफल बनाने में आलोक श्रीवास्तव, हरिओम सिंह, गुंजन भारती आदि सक्रिय रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें