Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानगो में डायन बिसाही के संदेह में महिला के साथ मारपीट, जाने से मारने की धमकी

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 12:02 PM (IST)

    जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर में डायन के शक में एक महिला के साथ मारपीट की गई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं सीतारामडेरा पुलिस ने एलईडी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त साकची थाना में मनप्रीत सिंह ने जानलेवा हमले और धमकी देने के आरोप में एक मामला दर्ज कराया है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र जवाहरनगर रोड नंबर 15 में डायन-बिसाही के संदेह में एक महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

    घटना 15 अगस्त की है। महिला सुषमा कुमारी ने मानगो थाना में संदीप शर्मा, गुड़िया कुमारी, रिंकी कुमारी, पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी और संगीता कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    पुलिस को बताया आरोपित उसके घर पर आए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सीतारामडेरा में एलईडी की चोरी, दो गिरफ्तार

    वहीं, दूसरी ओर सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने भुइयांडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास से एलईडी की चोरी कर लिए जाने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपितों में भुइयांडीह हयूमपाइप नगर निवासी शिवा भुइयां उर्फ छोटा और बिरसानगर निवासी गुलशन कर्मकार को गिरफ्तार किया है। चोरी मामले में उलीडीह शंकोसाई निवासी शिव शंकर गोराई ने अज्ञात दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    साकची में मारपीट, प्राथमिकी

    साकची थाना में काशीडीह रामलीला मैदान क्षेत्र निवासी मनप्रीत सिंह ने सागर प्रताप सिंह और एक अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला कर जख्मी करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना काशीडीह गोलचक्कर प्रिंस लाज के सामने की है। घटना 12 अगस्त की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें