Anand Mahindra : कौन हैं शर्मिष्ठा दुबे, जिनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे आनंद महिंद्रा
Sharmistha Dubey हाल ही में फ्रांसीसी कंपनी शेनेल की सीईओ बनी लीना नायर पर देश भर में प्यार लुटाया। उधर match.com की सीईओ शर्मिष्ठा दुबे ने ऐसा मुद्दा उठाया कि प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक उनकी प्रशंसा करते नहीं अघा रहे...

जमशेदपुर। लीना नायर फ्रांसीसी कंपनी शेनेल का सीईओ बनने के बाद भारतीय युवाओं का आदर्श बन चुकी है। पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नुई ने भी लीना की काबिलियत की प्रशंसा की है। लेकिन भारत की कई ऐसी बिटिया हैं, जो सात समंदर पार अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। और जब ऐसी बेटियों को आनंद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति प्रशंसा करें तो बड़ी बात हो जाती है।
छोटे से शहर जमशेदपुर में पली बढ़ी शर्मिष्ठा दुबे अमेरिकी डेटिंग साइट match.com की ग्लोबल सीईओ हैं। वह डेटिंग साइट tinder की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर भी रह चुकी हैं।
जानें क्यों महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष ने की तारीफ
महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने टेक्सास के नए गर्भपात कानून पर न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख को ट्विटर पर साझा किया और लिखा कि स्वीकार करना होगा यह पहली बार है जब मैंने शर्मिष्ठा के बारे में जाना है। क्या उन्हें अक्सर वैश्विक भारतीय मूल के सीईओ की सूची में शामिल नहीं किया जाता है क्योंकि वे जिन कंपनियों का नेतृत्व करती हैं, वे मैचमेकिंग साइट हैं?
उन्होंने कहा कि वह सुर्खियों में रहने की हकदार हैं। वह उन बहुत कम सीईओ में से एक हैं, जिनके पास टेक्सास के प्रतिबंधात्मक गर्भपात कानून है। उसने टेक्सास स्थित श्रमिकों और आश्रितों का समर्थन करने के लिए एक फंड बनाने की पहल की, जिन्हें राज्य के बाहर देखभाल करने की आवश्यकता थी। यह फंड टेक्सास द्वारा गर्भावस्था के छह सप्ताह के बाद गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने के बाद हुआ था।
Have to admit,this is the first time I’ve learned about her. Is she not often cited in the lists of global Indian-origin CEOs because the companies she leads are matchmaking sites? Tinder is the world’s most popular dating app. It’s a behemoth. She deserves to be in the spotlight https://t.co/IU2ivZDSOI
— anand mahindra (@anandmahindra) December 28, 2021
शर्मिष्ठा ने आइआइटी खड़गपुर से ली इंजीनियरिंग की डिग्री
महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भारतीय अमेरिकी सीईओ शर्मिष्ठा दुबे की तारीफ की है। शर्मिष्ठा का लालन-पोषण जमशेदपुर में हुआ है। उसने 1993 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। वह उस वर्ष स्नातक करने वाली एकमात्र महिला मेटलर्जिकल (धातुकर्म) इंजीनियर थीं। स्नातक स्तर की पढ़ाई के बाद, वह जमशेदपुर लौट आई और एक साल के लिए एक स्टील कंपनी में काम किया।
उन्होंने ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी में एमएस की पढ़ाई के लिए पर्याप्त पैसा बचाया। 2006 में Match.com में शामिल होने के बाद उन्होंने कई नेतृत्व पदों को संभाला। वह मैच ग्रुप अमेरिका की अध्यक्ष और अन्य भूमिकाओं के अलावा मैच की मुख्य उत्पाद अधिकारी भी बनीं।
मानवीय संपर्क के बारे में जिज्ञासा से शर्मिष्ठा को मिला फायदा
शर्मिष्ठा दुबे ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने सांस्कृतिक जैविक मानवविज्ञानी और शोध वैज्ञानिकों के साथ काम किया। लोगों के बीच मानवीय संपर्क के बारे में मेरी शुरुआती जिज्ञासा ने मुझे टेक्सास आने को मजबूर किया।
भारतीय अमेरिकी सीईओ की अन्य उपलब्धियां
- 2017 में वह टिंडर की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनीं।
- अगले साल 1 जनवरी 2018 को उन्हें Match Group का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
- 2019 में वह मैच ग्रुप समूह के निदेशक मंडल में शामिल हो गईं।
- 2020 में वह Match Group की सीईओ बनीं जो लोकप्रिय ऑनलाइन डेटिंग सेवाओं के सबसे बड़े वैश्विक पोर्टफोलियो का स्वामित्व और संचालन करता है जिसमें tinder, match.com, मीटिक, okcupid, हिंज सहित 45 वैश्विक डेटिंग कंपनियां शामिल हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।