Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Covid-19 : देश के इन बिजनेसमैन ने दिया सबसे ज्यादा दान, मुकेश अंबानी से भी कई आगे

    Covid-19 कोरोना संक्रमण की दुस्स्वपन को भला कौन भुला सकता है। इस वैश्विक महामारी ने हमारे अपनों को लील लिया। लेकिन इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में देश के अरबपतियों ने खुलकर दान किया। मुकेश अंबानी से लेकर रतन टाटा तक नजीर बने....

    By Jitendra SinghEdited By: Updated: Mon, 01 Nov 2021 06:45 AM (IST)
    Hero Image
    Covid-19 : देश के इन बिजनेसमैन ने दिया सबसे ज्यादा दान

    जमशेदपुर : एडेलगिव हुरुन इंडिया ने देश के वैसे उद्योगपतियों के बीच सर्वे किया जिन्होंने एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच दान किया। इस सूची में देश के एक उद्योगपति ने इतना दान किया जो रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी द्वारा दिए गए दान से भी 17 गुणा ज्यादा है। तो आइए जानते हैं कि कौन है वो उद्योगपति...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा समूह ने दिए करोड़ो रुपये दान

    टाटा समूह भी सामाजिक कार्यो के लिए दान करती है। हालांकि टाटा ट्रस्ट अपने स्तर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और गांव के विकास पर काम करती है।

    साथ ही युवाओं को दक्ष्य बनाने के लिए प्रशिक्षण भी देती है। कोविड 19 काल में टाटा समूह ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन जनरेट प्लांट और विदेशों से विशेष सिलेंडर आयात करने के लिए केंद्र सरकार को 1500 करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा टाटा समूह ने अपनी सभी कंपनियों को अपने स्तर से कोविड अस्पताल तैयार करने और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।

    टाटा स्टील ने भी जमशेदपुर में कोविड 19 के पहले वेव के दौरान हर दिन 50 हजार लोगों को निशुल्क भोजन कराती थी। साथ ही 20 हजार से अधिक परिवारों को 15 दिनों का सूखा राशन भी दिया था।

    मुकेश अंबानी ने किया इतना दान

    आपको बता दें कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति और रिलाइंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी कोविड 19 के लिए दान किया है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 577 करोड़ रुपये का दान देकर सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जबकि अजीज प्रेमजी की राशि मुकेश अंबानी द्वारा दी गई राशि से लगभग 17 गुणा ज्यादा है।

    इसके अलावा इस सूची में कुमार मंगलम बिड़ला चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 377 करोड़ रुपये का दान दिया है। वहीं, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी 130 करोड़ रुपये देकर इस सूची में आठवें स्थान पर हैं।

    अजीम प्रेमजी ने दिए 9,713 करोड़ रुपये दान

    आपको बता दें कि इंफोरमेशन एंड टेक्नोलॉजी कंपनी विप्रेा के संस्थापक हैं अजीज प्रेमजी। इन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल 9,713 करोड़ रुपये का दान दिया। यानि एक दिन में इन्होंने 27 करोड़ रुपये दान किया। इस दान की बदौलत कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत दानदाता भारतीयों में अजीज प्रेम जी पहले स्थान पर काबिज हैं।

    पिछले दिनों एडेलगिव हुरुन इंडिया ने देश की दिग्गज कंपनियों द्वारा दान की गई राशि पर सर्वे किया, जिसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई है। इस सूची में एचसीएल के शिव नाडर दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 1,263 करोड़ रुपये का दान दिया है।

    नंदन नीलकेणी ने किया 183 करोड़ दान

    एडेलगिव हुरुन इंडिया के सर्वे के अनुसार इंफोसिस के सह संस्थापक नंदन नीलकेणी ने 183 करोड़ रुपये दान कर सूची में पांचवा स्थान पाया हैं। शीर्ष 10 दानदाताओं में हिंदुजा परिवार, बजाज गुप, अनिल अग्रवाल व बर्मन परिवार ने भी करोड़ों रुपये दान किए हैं।