Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं को होने वाली यह बीमारी पुरुषों में क्यों बढ़ रहा है, कारण जानकर आप भी चकरा जाएंगे

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 25 Aug 2021 04:52 PM (IST)

    आपने महिलाओं में तो मेनोपॉज की समस्या सुनी होगी। एक उम्र के बाद यह सामान्य होता है। लेकिन क्या पुरुषों में ऐसी समस्या के बारे में सुनी है? जी हां पुरुषों में ही मेनोपॉज की समस्या होती है। अगर कंट्रोल नहीं किया गया तो कई समस्याएं भी हो सकती है।

    Hero Image
    महिलाओं को होने वाली यह बीमारी पुरुषों में क्यों बढ़ रहा है, कारण जानकर आप भी चकरा जाएंगे

    जमशेदपुर : महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज की समस्याएं पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंतित करने वाला है। आपने अभी तक सिर्फ महिलाओं में ही मेनोपॉज की समस्याएं सुनी होगी लेकिन अब पुरुषों में भी सुनने को मिल रहा है। हालांकि, पुरुषों में होने वाले मेनोपॉज की समस्याएं महिलाओं से अलग होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं में होने वाली मेनोपॉज की समस्याएं को लेकर अगर आप भ्रम में हैं तो इसे हम स्पष्ट कर देते हैं। ताकि आपको समझने में आसानी होगी। महिलाओं में मासिक धर्म यानी पीरियड्स के बंद हो जाने की स्थिति को मेनोपॉज या रजोनिवृति कहते हैं। महिला रोग चिकित्सकों का कहना है कि यह एक स्वाभाविक शारीरिक बदलाव है, जिससे हर महिलाओं को गुजरना होता है। महिलाओं में मेनोपॉज इस बात का संकेत देता है कि अब वह महिला प्रजनन नहीं कर सकती है।

    पुरुषों में मेनोपॉज होने के कारण

    पुरुषों में मेनपॉज की समस्याएं बढ़ रही है। पुरुषों के लिए रजोनिवृत्ति शब्द का प्रयोग कभी-कभी उम्र बढ़ने के कारण टेस्टोस्टोरोन का स्तर कम होने या टेस्टोस्टोरोन की जैव उपलब्धता में कमी बताने के लिए किया जाता है। पुरुषों में होने वाली मेनोपॉज को एंड्रोपॉज कहा जाता है। पुरुषों की उम्र बढ़ने की वजह से यह समस्याएं होती है। इसलिए इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। पुरुषों में एंड्रोपॉज की समस्या होने पर उसका कोई लक्षण सामने नहीं आता है। यदि व्यक्ति के भीतर अवसाद या कोई अन्य लक्षण नजर आते हैं तो उसे उपचार की आवश्यकता होती है।

     

    पुरुषों में मेनोपॉज के लक्षण

    • ऊर्जा का स्तर कम होना।
    • उदास रहना।
    • अवसाद या अधिकतर समय उदास रहना।
    • ध्यान केंद्रित करने में समस्या आना।
    • नींद न आना या अनिद्रा की समस्या।
    • वजन बढ़ना और मांसपेशियों का कमजोर होना।
    • यौन संबंध की इच्छा कम होना।
    • नपुंसकता।
    • पुरुषों के स्तन में वृध्दि होना।

    महिलाओं से कैसे अलग है पुरुष रजोनिवृत्ति

    महिलाओं से पुरुष रजोनिवृत्ति कई मायनों में अलग है। हालांकि, सभी पुरुषों में रजोनिवृत्ति की समस्याएं नहीं होती। दूसरा पुरुषों के प्रजनन अंगों का पूर्ण रूप से बंद होना शामिल नहीं है।

    रजोनिवृत्ति की समस्या होने पर पुरुष क्या करें

    • स्वस्थ आहार खाएं।
    • नियमित व्यायाम करें।
    • पर्याप्त नींद ले।
    • अपने तनाव को कम करें।
    • बेहतर जीवन शैली अपनाएं। यह काफी लाभदायक साबित होता है।