Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में सबसे गर्म जमशेदपुर व चाईबासा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 06:30 AM (IST)

    झारखंड राज्य में सबसे अधिक गर्मी कोल्हान क्षेत्र में पड़ रही है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार बीते 12 दिनों में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र ...और पढ़ें

    Hero Image
    झारखंड में सबसे गर्म जमशेदपुर व चाईबासा

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड राज्य में सबसे अधिक गर्मी कोल्हान क्षेत्र में पड़ रही है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, बीते 12 दिनों में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र रहा है। जबकि सबसे अधिक ठंड बोकारो जिला है। 22 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक जमशेदपुर व चाईबासा क्षेत्र सबसे अधिक गर्म रहा है। 22 फरवरी को झारखंड में सबसे अधिक तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का था। वहीं, सबसे कम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो का था। 12 दिन में आठ दिन उच्चतम तापमान जमशेदपुर व चार दिन चाईबासा क्षेत्र का रहा है। जबकि दो मार्च को जमशेदपुर व चाईबासा दोनों ही जगहों पर अधिकतम तापमान एक समान था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ------

    चौथे दिन भी पूरे राज्य में जमशेदपुर सबसे अधिक गर्म

    शहर के तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन पूरे राज्य में सबसे अधिक गर्म जमशेदपुर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस बोकारो में दर्ज की गई है। गुरुवार, बुधवार व मंगलवार को भी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान पूरे राज्य में अधिक था। नौ मार्च तक मौसम साफ रहेगा। उसके बाद 10 व 11 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

    ---------

    मौसमी बीमारी बढ़ी

    मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सबसे अधिक मौसमी बीमारी से संबंधित मरीज ही आ रहे हैं। इमरजेंसी विभाग व ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक वायरल फीवर, शरीर में दर्द के साथ बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश सहित अन्य संबंधित मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि तीन से चार दिनों में यह बीमारी ठीक हो जाता है। अगर चार दिन के बाद भी बुखार नहीं जाता है तो फिर डॉक्टर से दिखाना चाहिए। ताकि सही समय पर जांच कराकर बीमारी का पता लगाया जा सकें।

    --------

    बीते एक मार्च से सूबे में कहां कितना रहा तापमान

    तिथि - सबसे अधिकतम तापमान, स्थान - सबसे न्यूनतम तापमान, स्थान

    - 1 मार्च : 37.8 डिग्री से., चाईबासा - 15.1 डिग्री से., बोकारो।

    - 2 मार्च : 37.8 डिग्री से., जमशेदपुर व चाईबासा - 15.6 डिग्री से., बोकारो।

    - 3 मार्च : 37.4 डिग्री से., जमशेदपुर - 12.7 डिग्री से., डाल्टेनगंज।

    - 4 मार्च : 36.3 डिग्री से., जमशेदपुर - 12.0 डिग्री से., डाल्टेनगंज।

    - 5 मार्च : 36.3 डिग्री से., जमशेदपुर - 13.6 डिग्री से., बोकारो।

    --------------

    अगले सात दिनों तक शहर का कैसा रहेगा मौसम

    तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

    5 मार्च - 36.3 - 16.0

    6 मार्च - 37.0 - 17.0

    7 मार्च - 37.0 - 19.0

    8 मार्च - 38.0 - 20.0

    9 मार्च - 39.0 - 22.0

    10 मार्च - 39.0 - 22.0

    11 मार्च - 38.0 - 22.0

    --------------