WATCH Ratan Tata : रतन टाटा ने कप केक के साथ मनाया जन्मदिन, यंग असिस्टेंट ने गाया गीत, देखें वीडियो
Ratan Tata रतन टाटा जैसा नाम वैसा काम। 84 साल का यह महान विभूति सच्चे अर्थों में भारत के रतन है। तभी तो उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से प्यार बरस रहा है। मुंबई स्थित आवास पर उनके रतन टाटा ने अपने यंग असिस्टेंट के साथ कपकेक काटा...

जमशेदपुर। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा मंगलवार को 84 साल के हो गए। देश के सम्मानित उद्योगपति अपनी सादगी के लिए प्रसिद्ध है। जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर से रतन टाटा को बधाई मिल रही है। रतन टाटा का जन्मदिन 28 दिसंबर है और इसी दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन, स्पाइडरमैन फिल्म के निर्माता सहित अन्य महान विभूतियों का भी जन्मदिन है।
रतन टाटा ने काटा कप केक
बुधवार को लिंक्डइन पर बुधवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें टाटा कप केक पर कैंडल बुझाते दिख दिख रहे हैं। क्लिप को टाटा मोटर्स फाइनेंस के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर वैभव भोइर ने पोस्ट किया है।
वीडियो में उद्योगपति शांतनु नायडू के साथ दिखाई दे रहे थे, जो उनके कार्यालय में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। नायडू ने ताली बजाई और अपने बॉस के लिए जन्मदिन का गीत गाया, कंधे पर थपथपाया और केक खिलाया।
लिंक्डइन यूजर्स ने दी बधाई
लिंक्डइन यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में टाटा को शुभकामनाएं दीं। कोमल पांडे नाम के यूजर ने लिखा, "शांतनु, आप एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं। आप लाखों लोगों के सपने को जी रहे हैं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर।"
लिंक्डइन पर एक अन्य व्यक्ति ने टाटा को "सबसे प्रेरक और विनम्र व्यक्ति" बताया। उन्होंने कहा, "भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के साथ आशीर्वाद दें,"
राजनेताओं और कारोबारियों ने मंगलवार को ट्वीट कर टाटा को जन्मदिन की बधाई दी थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, "पद्म विभूषण श्री रतन टाटा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।" "उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं।"
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी टाटा के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, "उद्यमिता और परोपकार के प्रतीक, उनकी कर्तव्यनिष्ठा ने हम में से लाखों लोगों को प्रभावित किया है।" बिड़ला प्रिसिजन टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष वेदांत बिड़ला ने कहा कि टाटा से प्रेरित कई पीढ़ियां हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।