Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamshedpur Road Accident : एनएच 33 पर वाहन की चपेट में आया दो युवक, उड़े परखच्चे

    By Sanam SinghEdited By:
    Updated: Sun, 22 May 2022 05:04 PM (IST)

    Jamshedpur Road Accident शनिवार देर रात 1245 बजे चांडिल में सड़क हादसा हुआ। मृतक दोनों युवक की पहचान आसनबनी निवासी 25 वर्षीय तरणी दास एवं 27 वर्षीय सपन उरांव के रूप में हुई है। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

    Hero Image
    Jamshedpur Road Accident : मृतक तरणी दास और सपन उरांव

    चांडिल(जमशेदपुर)। Jamshedpur Road Accident चांडिल के एनएच 33 में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन किसी ना किसी की सड़क हादसे में मौत हो जा रही है। पुलिस इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं। इससे लोगों को सड़क चलने पर भी डर लग रहा हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चिलगू आमड़ा कटिंग के समीप बड़े वाहन ने मारा टक्कर

    शनिवार देर रात  12:45  बजे चांडिल में सड़क हादसा हुआ। चांडिल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 33 सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दोनों युवक की पहचान आसनबनी निवासी 25 वर्षीय तरणी दास एवं 27 वर्षीय सपन उरांव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों यूवक आसनबनी से चौका की और जा रहे थे। इसी क्रम में एनएच ३३ चिलगू आमड़ा कटिंग के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर चांडिल पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है। दोनों हेल्मेट नहीं पहना हुआ था। 

    इधर, जगन्नाथपुर - जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर हादसे में गंभीर पारा शिक्षक की मौत

    संवाद सूत्र, जगन्नाथपुर(चाईबासा): जगन्नाथपुर - जैंतगढ़ मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर को सड़क पर दुर्घटना का शिकार होने के बाद गंभीर  रुप से जख्मी पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड के सुदूर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जोजोकुबीर में कार्यरत पारा शिक्षक (सहायक शिक्षक) सुरेश कुमार गोप की रांची के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव मोंगरा के चोटोसाई टोला में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की देर संध्या पारा शिक्षक का मृत शरीर चोटोसाई पहुंचा। शव पहुंचते ही चोटोसाई में मातम छा गया। रात में ही शव का सामाजिक रीति रिवाज के साथ मधुबासा टोला के साथ मोंगरा देवनदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया।