Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वामी विवेकानंद के महाप्रयाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 05 Jul 2021 09:30 AM (IST)

    लालडीह स्थित माटी कला भवन में कुंभकार प्रगतिशील समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद के महाप्रयान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया..

    Hero Image
    स्वामी विवेकानंद के महाप्रयाण दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    संस,घाटशिला : लालडीह स्थित माटी कला भवन में कुंभकार प्रगतिशील समिति की ओर से स्वामी विवेकानंद के महाप्रयान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। समिति के संस्थापक सदस्य पूर्व शिक्षक कुमुद रंजन भकत ने कहा कि 4 जुलाई 1902 को कोलकाता के बेलूर मठ में स्वामी विवेकानंद का महाप्रयाण हुआ था। उन्होंने अपने जीवन काल में संपूर्ण विश्व में एक विचार दिए, जिसमें वेद उपनिषद धर्मशास्त्र के साथ-साथ संपूर्ण जगत को सनातन धर्म की जानकारी दी। उनका दर्शन संपूर्ण जगत के लिए लाभकारी है। युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत माने जाते हैं। इस अवसर पर डा. मिहिर कुमार भकत, राजश्री भकत, दीपशिखा, स्वप्निल शिखा, सोनाली, शुभश्री, शुभजीत, राहुल, तापस, सागर, हरि राम, दीपक उपस्थित थे। आसेका ने गोपाल बास्के को दी श्रद्धांजलि : मुसाबनी बादिया आसेका शाखा के कोषाध्यक्ष सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोपाल बास्के के निधन पर रविवार को आसेका के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। शाखा अध्यक्ष धानो टुडू की अध्यक्षता मे शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर संस्था के खुदीराम हेंब्रम, साधु हेंब्रम, फागू राम, ग्राम प्रधान अर्जुन हेंब्रम, ईश्वर माहली, सुनिल हेंब्रम, बासेत मार्डी, हिम्मत मार्डी, कासु सोरेन, कारु मुर्मू, श्याम मुर्मू, झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रियनाथ बास्के, प्रदीप गोप , बाबू लाल हेंब्रम, रोबिन महली समेत कई उपस्थित थे। दिवंगत लक्ष्मी के परिजनों को विधायक ने सौंपी स्वीकृत राशि : घाटशिला प्रखंड के उल्दा पंचायत अंतर्गत छोटा उल्दा गांव की रहने वाली लक्ष्मी रानी महतो के नाम से श्रम विभाग द्वारा स्वीकृत राशि का प्रमाण पत्र रविवार को विधायक रामदास सोरेन ने परिजनों को सौंपा। लक्ष्मी तमिलनाडु रोजगार करने गई थी। उसी दौरान लक्ष्मी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। उस दौरान विधायक रामदास के पहल पर श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा गांव में आकर मामले का जांच किया था। करीब डेढ़ वर्ष बाद विभाग द्वारा एक लाख रूपए की राशि उसके पिता गणेश महतो को मुआवजा के तौर पर दिया गया। जो कि गणेश महतो के बैंक खाते में सीधे भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि 2 नवंबर 2020 को उल्दा निवासी गणेश महतो की पुत्री लक्ष्मी रानी महतो एवं बहरागोड़ा के नयाबासा निवासी बुधुराम सिंह की पुत्री सोनाली मुंडा कौशल विकास केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दोनो को रोजगार के लिए तमिलनाडु के कोयंबटुर भेजा गया था। बैंक से निजी काम कर आपस आने के दौरान सड़क दुर्घटना में तमिलनाडु में ही दोनों की मौत हो गयी थी। श्रम विभाग द्वारा दोनों मृतक के परिवार को एक-एक लाख रूपया दिया। इस मौके पर वकील हेंब्रम, अजय महतो, सुभाष सिंह, पिटू महतो, शेख बदरुद्दीन अली, रंजीत महतो, बबलू हुसैन आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें