Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    ईचागढ़ में दर्दनाक हादसा, लड़की देखने जा रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत; गांव में पसरा मातम

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 01:42 PM (IST)

    खरसावां-रड़गांव मार्ग पर रायजामा पहाड़ी घाटी में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में ईचागढ़ के दो निवासियों गोपाल सिंह मुंडा और बिरजु राम सिंह मुंडा की मृत्यु हो गई। वे अपने रिश्तेदारों के साथ लड़की देखने जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण टीम खरसांवा/ईचागढ़। खरसावां-रड़गांव मुख्य मार्ग के अंतर्गत रायजामा पहाड़ी घाटी में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर से बाइक में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतकों की पहचान ईचागढ़ के सितु गांव के निवासी गोपाल सिंह मुंडा (48), पिता दिगम्बर सिंह मुंडा एवं बिरजु राम सिंह मुंडा (45), पिता उषा सिंह मुंडा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह ईचागढ़ के सितु गांव के निवासी गोपाल सिंह मुंडा एवं बिरजु राम सिंह मुंडा अपने अन्य चार रिश्तेदारों के साथ तीन बाइक पर छह की संख्या में रड़गांव-रायजामा के रास्ते खरसावां के पतपत गांव लड़की देखने जा रहे थे।

    इसी क्रम में खरसावां से तमाड़ के भुईयाडीह लौट रहे एक ट्रैक्टर की खरसावां-रडगांव मुख्य मार्ग के रायजामा पापडडिया पहाड़ी घाटी में अनियंत्रित होकर बाइक के साथ जोरदार सीधी टक्कर हो गई।

    ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी गोपाल सिंह मुंडा एवं बिरजु राम सिंह मुंडा को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रिश्तेदारों ने सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया।

    उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    वहीं, दूसरी और मौके का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पाकर खरसावां पुलिस भी दलबल के साथ पहुंचा और शवों का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    इस घटना से परिजनों और रिश्तेदारो में मातम छा गया है। घटना के बाद खरसावां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।