Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चांडिल में दर्दनाक हादसा: रोड क्रॉस कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    By Fani Bhushan TuduEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Sat, 13 May 2023 12:43 AM (IST)

    सरायकेला जिले के चांडिल में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चावलीबासा में शुक्रवार की देर शाम लगभग 745 बजे सड़क क्रॉस कर रही एक वृद्ध महिला को फार्च्यूनर कार ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    Hero Image
    रोड क्रॉस कर रही वृद्धा को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    संवाद सूत्र, चांडिल। झारखंड के सरायकेला जिले के चांडिल में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चावलीबासा में शुक्रवार की देर शाम लगभग 7:45 बजे सड़क क्रॉस कर रही एक वृद्ध महिला को फार्च्यूनर कार ने ठोकर मार दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दुर्घटना में वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान गोरडीह निवासी दिवंगत उपेंद्र माझी की पत्नी रतनी माझी (59) के रूप में की गई। 

    कैसे हुआ हादला?

    जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपने गांव गोरडीह जाने के लिए सड़क क्रास कर रही थी। इस दौरान रांची से जमशेदपुर की ओर जा रही फार्च्यूनर कार ने उसे ठोकर मार दी।

    इस दुर्घटना के बाद फार्च्यूनर कार पर सवार लोग कार के साथ फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी चौका थाना को दी।

    टोल प्लाजा के पास पकड़ी गई कार

    सूचना मिलने पर चौका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि पाटा टोल प्लाजा के समीप कार को पकड़ा गया। शनिवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।