Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Top Jamshedpur News of the Day, 15 April 2020, सरयू राय का तंज, लूट की कोशिश, रक्‍त की कमी, मचा हड़कंप, हेमंत बनाम रघुवर

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Wed, 15 Apr 2020 08:08 PM (IST)

    Top Jamshedpur News of the Day 15th April 2020.लॉकडाउन के दौरान दो भाजपा सांसदों के दिल्‍ली से झारखंड आने पर सरयू राय ने तंज कसा है। जमशेदपुर के ब्‍लड बैंक में रक्‍त की कमी हो गई है।

    Top Jamshedpur News of the Day, 15 April 2020, सरयू राय का तंज, लूट की कोशिश, रक्‍त की कमी, मचा हड़कंप, हेमंत बनाम रघुवर

    जमशेदपुर, जेएनएन। Top Jamshedpur News of the Day 15th April 2020 - बुधवार  शाम पांच बजे तक की जमशेदपुर की टॉप 5 खबरें। लॉकडाउन के दौरान दो भाजपा सांसदों के दिल्‍ली से झारखंड आने पर सरयू राय ने तंज कसा है। जमशेदपुर के ब्‍लड बैंक में रक्‍त की कमी हो गई है। यहां पैराशूट गिरने से हरकंप मच गया। परसूडीह मंडी में सामान लूटने की कोशिश हुई। हेमंत सोरेन अबतक टैब से रघुवर की फोटो नहीं हटा पाए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रघुवर को मात देने वाले सरयू का तंज

    झारखंड की सत्ता से भाजपा की विदाई क्‍या हुई, भाजपा सरकार के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को बतौर निर्दलीय पटखनी देकर देशव्‍यापी चेहरा बने सरयू राय हैं कि तंज का बहाना ढूंढते ही रहते हैं। अबतक परोक्ष या प्रत्‍यक्ष रूप से रघुवर दास और उनके करीबी नेता एवं अफसरान पर तंज कसने वाले पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने धनबाद के भाजपा सांसद पीएन सिंह और रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ के लॉकडाउन के दौरान दिल्‍ली से घर लौटने पर तंज कसा है। हालांकि, दिल्‍ली से लौटने पर पीएन सिंह होम क्‍वारंटाइन किए गए हैं और संजय सेठ क्‍वारंटाइन से बाहर हैं। सरयू ने ट्वीट किया-  महाजनो येन गत: स पंथा। दरअसल, धनबाद के सांसद पीएन सिंह को होम क्वारंटाइन पर रखा गया है।रांची के सांसद संजय सेठ भी अपनी कार से दिल्ली से लौटे हैं। उन्होंने अपने घर पर होम क्वारंटाइन का पालन नहीं किया। मंगलवार को उन्‍होंने  उपायुक्त राय महिमापत रे से भी मुलाकता की। उपायुक्त ने भी इस बात  को नजरअंदाज किया कि कैसे दूसरे राज्य से आकर सांसद संजय सेठ क्वारंटाइन नहीं हुए।

    मंडी में सामान लूटने का प्रयास 

    लाख दावे के बावजूद लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न सामग्री मंगवाने में व्यापारियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला परसुडीह मंडी के व्यापारी शंकर लाल अग्रवाल से जुड़ा है। यूपी के गोरखपुर से आटा, मैदा व सूजी का ट्रक लेकर आ रहा ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह को हथियार का भय दिखाकर रांची-टाटा हाइवे पर खाद्यान्न भरा ट्रक को लूटने का प्रयास किया गया। इस क्रम ट्रक चालक को हल्की चोट भी आयी है। ट्रक चालक गुरप्रीत ने बताया कि चार लुटेरों ने बुंडू के निकट मुख्य सड़क पर हथियार का भय दिखाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। वाहन नहीं रोकने पर लुटेरों ने पत्थर से हमला कर दिया। इससे ट्रक का शीशा टूट गया साथ उन्हें भी चोट आयी है।

    जमशेदपुर के ब्‍लड बैंक में रक्‍त की कमी

    एमजीएम के ब्लड बैंक से रोजाना अगर 22 यूनिट रक्‍त मरीजों को दिया जा रहा है तो उसके बदले में सिर्फ 6 से 7 यूनिट रक्‍त ही आ रहा है। बीते नौ दिन में रक्‍त की कमी तेजी से बढ़ी है। 142 यूनिट रक्‍त दिया गया है तो उसके बदले में सिर्फ 55 यूनिट रक्‍त ही मिला है। ऐसे में अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो आने वाला समय विकट होगा। एमजीएम में सभी ग्रुप मिलाकर करीब 180 यूनिट ही बचा है, जो कि समान्य दिनों में 500 यूनिट से अधिक रहता था। चिंता का विषय यह भी है कि हाल में कोई शिविर भी नहीं दिख रहा है। रक्‍त की कमी को देखते हुए ब्लड बैंक के पदाधिकारियों द्वारा सामाजिक संस्थानों से ब्लड बैंक में आकर रक्तदान करने की अपील की जा रही है, ताकि जरूरमंदों को आसानी से रक्‍त उपलब्ध कराया जा सकें। अगर, कोई रक्‍त देना चाहता है तो वह एमजीएम के ब्लड बैंक में जाकर दे सकता है। यहां दूर-दराज से ग्रामीण व गरीब इलाज कराने को आते हैं। जिनके पास डोनर तक नहीं होते। वैसे स्थिति में उनको मुफ्त में बिना डोनर का रक्‍त उपलब्ध कराया जाता है।

    पैरायूट तालाब में दिखने से हड़कंप

    सरायकेला-खरसावां  जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा के  एक तालाब में बुधवार सुबह करीब 6 बजे पैराशूट जैसा अजूबा सामान देखा गया। इसके बाद कोनोकान खबर फैली और कयासों के बीच अटकलों का बाजार गर्म होने से  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तथाकिथत पैराशूट को  देखने को सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। कयासों का आलम यह रहा कि  कई लोग इसे बम समझने लगे, तो कई लोग इसे कोरोना वायरस फैलाने का यंत्र समझने लगे। करीब बीस मिनट की मशक्‍कत के  बाद इसे बांस के डंडे के सहारे पुलिस ने बाहर निकाला। इसमें से एक पैराशूट जैसा यंत्र था। वही तालाब के अंदर एक किट भी मिला। उसपर 'इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट' (गवर्मेंट ऑफ इंडिया) लिखा हुआ था । पता लोधी रो न्यू दिल्ली लिखा हुआ था दोनों यंत्र को निकालने के बाद तिरुलडीह थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि उक्त समान मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट का ही लगता है। उन्‍होंने अनुमान लगाया कि  इसे प्रयोग  के लिए छोड़ा गया होगा। 

    हेमंत बनाम रघुवर

     सरकारी स्कूलों के टैब में अब भी रघुवर दास ही सीएम के रूप में दिख रहे हैं। लॉकडाउन के पहले स्कूलों में इससे हाजिरी बनाने पर पूर्व सीएम रघुवर दास का ही संदेश सुनाई पड़ रहा था। सौ दिन बाद भी वर्तमान सरकार इस तस्वीर को नहीं हटा पायी है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव भी इस बात से वाकिफ हैं, लेकिन वे भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बस संचिका में ही यह समस्या दौड़ रही है। किसी को कुछ नहीं सूझ रहा कि इसका निदान कैसे होगा। पदाधिकारी एक-दूसरे पर फेंका फेंकी कर रहे हैं। लॉकडाउन के बाद जब स्कूल खुलेंगे उस समय भी शिक्षकों को पूर्व सीएम की ही आवाज सुननी होगी। विडंबना है कि दूसरे को पाठ पढ़ाने वाले गुरुजी वर्तमान सीएम का संदेश न सुन पूर्व सीएम का संदेश सुन हाजिरी बनाएंगे।