Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूनियन के आपसी विवाद में फंसा टिमकेन कंपनी के कर्मचारियों का ग्रेड Jamshedpur News

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Wed, 13 Nov 2019 05:00 PM (IST)

    यूनियन के आपसी विवाद में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन का मुद्दा फंस कर रह गया है। टिमकेन कंपनी प्रबंधन यूनियन के किस खेमे संग बात करे ग्रेड पर चर्चा करे यह बड़ा सवाल बन गया है।

    यूनियन के आपसी विवाद में फंसा टिमकेन कंपनी के कर्मचारियों का ग्रेड Jamshedpur News

    जमशेदपुर, जासं। टिमकेन इंडिया लिमिटेड कर्मचारियों का ग्रेड 30 माह से लंबित है। प्रबंधन-यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता के बावजूद मामले का निराकरण नहीं हो सका है। इधर यूनियन के आपसी विवाद में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन का मुद्दा फंस कर रह गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी प्रबंधन यूनियन के किस खेमे के साथ खुलकर बात करे, ग्रेड पर चर्चा करे यह बड़ा सवाल बन गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी भी अब हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रही है। जिस खेमे के पक्ष में कोर्ट का निर्णय आएगा उसके साथ ही कंपनी ग्रेड समेत अन्य मामले में बातचीत कर समझौता करेगी। टिमकेन वर्कर्स यूनियन के आपसी विवाद मामले में अगले हफ्ते हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। बीते दिनों यूनियन के आपसी विवाद पर हाइकोर्ट में सुनवाई होने वाली थी जो नहीं हुई। यूनियन विवाद की सुनवाई 40 नंबर पर होने वाली थी जबकि 37 नंबर की सुनवाई के बाद ही कोर्ट का समय समाप्त हो गया।

    क्या है यूनियन का विवाद

    टिमकेन यूनियन में काबिज सत्ता पक्ष (गिरवरधारी खेमे) को यूनियन के विपक्षी नेता विजय कुमार ने चुनौती दी है। उनकी टीम ने आमसभा कर संवैधानिक तरीके का हवाला देते हुए यूनियन का गठन किया है। कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि प्रबंधन उनके साथ है। उप- श्रमायुक्त की जांच रिपोर्ट के बावजूद उनकी टीम को श्रमायुक्त ने मान्यता नहीं दी है। 

    comedy show banner
    comedy show banner