Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Song : पवन एवं खेसारी को टक्कर दे रहे जमशेदपुर के ये कलाकार, छठ गीतों से गूंजने लगा शहर

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 06 Nov 2021 05:09 PM (IST)

    Chhath Song इस बार स्थानीय कलाकारों का गाना खूब धूम मचा रहा है। जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह खेसारी लाल आलोक कुमार मोहन राठौर जैसे भोजपुरी गायक के गाने फीका पड़ते नजर आ रहे हैं।एक दर्जन से अधिक स्थानीय कलाकारों ने छठ पर्व पर गीत तैयार किया है।

    Hero Image
    पूर्व सैनिक ने भी तैयार किया वीडियो। जागरण

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छठ महापर्व की तैयारी शुरु हो गई है। घाटों की साफ-सफाई भी तेज हो गई है। वहीं, शहर भी छठ गीतों से गूंजने लगा है। इस बार स्थानीय कलाकारों की गाना खूब धूम मचा रही है। जबकि भोजपुरी स्टार पवन सिंह, खेसारी लाल, आलोक कुमार, मोहन राठौर जैसे भोजपुरी गायक के गाने फीका पड़ते नजर आ रहा है। दीपावली से पूर्व शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानीय कलाकारों ने छठ पर्व पर गीत तैयार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी शूटिंग स्वर्णरेखा नदी से लेकर खरकई, डिमना लेक, हुडको डैम, दोमुहानी सहित अन्य घाटों पर हुई है। अब वे सभी गाना रिलीज हो रहा है और इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया के हर ग्रुप में इन स्थानीय कलाकारों के गीत आपको सूनने को मिल जाएगा। खास बात यह भी है कि स्थानीय कलाकारों द्वारा उनके गानों को ही सूनने के साथ-साथ शेयर करने की भी अपील किया जा रहा है, जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं।

    पूर्व सैनिक ने भी तैयार किया वीडियो

    पूर्व सैनिक की तरफ से जमशेदपुर में छठ के मौके पर पहली बार गीत तैयार कर उसे जारी किया गया है। इसका नेतृत्व पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने किया है। वे सोनारी के रहने वाले हैं। विवेक सिंह हाल ही में आर्मी से रिटायर्ड हुए हैं। वे कहते हैं कि अब समाज के लिए उन्हें काम करता है, जिसकी शुरुआत उन्होंने कर दी है। विवेक फिल्म प्रोडक्शन से रिलीज हुई 'मोरा घाटे आई छठी माई' में छठ की पारंपरिक व भावनात्मक फिलिंग देखने को मिल रही है। गीत के बोल और अंतरा काफी मधुर है, जो बार बार सुनने को मजबूर करती है। इस गीत को आदित्यपुर निवासी अजीत अमन ने गाया है। वहीं गीतकार यूपी सुनील है। इस गाने की शूटिंग टिरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनगर के सूर्या सिंह हेम्ब्रम द्वारा किया गया है। इस वीडियो में कुछ अलग करने की कोशिश की गई है। जिसमें भक्तों के आराधना करने पर छठी मईया छठ घाट पर प्रकट हो जाती है और भक्तों को दर्शन देती है। इसके अलावा इसमें मुख्य कलाकार के रूप में प्रिया चौधरी और किरण ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा स्थानीय कालाकार चंदन कुमार, ज्योति पांडे, पूजा सिंह, सोमा चौधरी, विकेश सहाय सहित अन्य के द्वारा भी गाया हुआ गाना पसंद किया जा रहा है।

    क्या कहते हैं कलाकार

    मैं हाल ही में आर्मी से रिटायर्ड होकर लौटा हूं। छठ गीत पर यह मेरी पहली वीडियो हैं। इसे काफी सूना और पसंद किया जा रहा है।

    - विवेक सिंह, सोनारी

    मैंने पहली बार छठ पूजा पर गीत गाया हूं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 24 घंटे के अंदर तीन हजार से अधिक लोगों ने मेरी गीत को सुन चुके हैं।

    - अजीत अमन, गायक

    मैं 250 से अधिक गीत लिखा चूका हूं लेकिन इस बार नए-नए कलाकारों की ओर से छठ पर्व पर गीत लिखने की मांग काफी अधिक की गई, जो अच्छी बात है।

    - यूपी सुनील, गीतकार।

    छठ पर्व को लेकर मेरा पहला वीडियो जारी हुअा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 'मोरा घाटे आई छठी माई' आपलोग जरूर सुनें।

    - प्रिया चौधरी, कलाकार

    comedy show banner
    comedy show banner