Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gas Relief TIPS: सोने के समय पेट में गैस की समस्या है तो इस आसान उपाय से पा सकते हैं छुटकारा

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Tue, 15 Jun 2021 09:37 AM (IST)

    Gas Relief TIPS खन-पान सही नहीं रहने के कारण पेट से संबंधित बीमारी बढ़ती जा रही है। कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें रात में खाने के बाद गैस की शिकायत होने ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोने समय पेट में गैस की समस्या है..., इस आसान उपाय से पा सकते हैं छुटकारा

    जमशेदपुर : यदि आपको गैस की समस्या है और उससे अधिक परेशान हैं। इसका कारण है आजकल की लाइफ स्टाइल में अनहेल्दी खाना और बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी। यही कारण है कि लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। कुछ उपाय कर गैस की समस्या से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं। कुछ लोग सोने से पहले गैस की समस्या से परेशान हो जाते हैं। गैस और पेट में भारीपन की वजह से कई बार नींद भी नहीं आती। लोगों को अधिकतर रात में खाना खाने के बाद गैस बनती है। हम बताते हैं गैस बनने की वजह और इसका उपाय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात में ही गैस से परेशान रहते हैं अधिकांश लोग

    गैस की समस्या होने पर अक्सर लोग रात में सोते समय बेचैनी महसूस करते हैं। ठीक से नींद नहीं आती और पेट फूलने लगता है। दरअसल यह समस्या पेट में होने वाली गैस की वजह से होती है। चिकित्सकों का मानना है कि कुछ लोग गैस की समस्या को साधारण समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह समस्या काफी गंभीर हो जाती है। जब गैस पास नहीं होती है तो, नींद नहीं आएगी, साथ ही पेट में दर्द होगा। कुछ खाने का मन नहीं करेगा। पेट में जलन होगा। अक्सर देखा गया है कि गैस की समस्या लोगों को रात में खाना खाने के बाद सोते समय होता है।

    इस तरह रात में होती है गैस की समस्या

    शरीर में गैस बनना सामान्य बात है। विशेषज्ञों का मानना है कि खाना पचाने वाले स्वस्थ वैक्टीरिया हमारे शरीर में पूरे दिन गैस बनाते हैं। जिसमें से कुछ गैसों वैक्टीरिया अवशोषित कर लेेते हैं। वहीं कुछ शरीर रिलीज कर देता है। खाना पचाने के समय पेट में तेजी से गैस बनती है। अगर आपने कुछ हैवी खाना खाया है, जिसे पचाने में समय लगता है। इससे गैस ज्यादा बनेगी। यदि आप रात में ज्यादा खाना खाते हैं तो भी आपको गैस की समस्या हो सकती है।

    रात में गैस की समस्या से बचने का उपाय

    • खाना पचाने में स्वस्थ आंत के वैक्टीरिया को करीब छह घंटे लगते हैं, इसलिए रात का खाना सोने से करीब तीन घंटे पहले खाना चाहिए।
    • रात में गैस बनने की समस्या जिन्हें रहती है, वैसे लोगों को रात में कम खाना खाना चाहिए।
    • रात में हाई-फाइबरयुक्त खाना खाने से बचना चाहिए, इसे पचाने में समय लगता है और गैस भी बनता है।
    • रात को खाने में बीन्स, मटर, फल, सब्जियां और साबुत अनाज नहीं खाना चाहिए।
    • रात में खाना खाने के बाद कम से कम 20 मिनट जरुर टहलें।
    • दिन भर पानी खूब पीएं, दिन भर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरुर पीना चाहिए।
    • खाने के बीच का अंतर सही होना चाहिए
    • खाली पेट रहने से भी गैस बनने लगती है, इसलिए यदि भूख लगने पर कुछ हेल्दी खाना खा लेना चाहिए।