विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमशेदपुर के टेल्‍को में घर में इन्वर्टर ठीक करने के दौरान लगा करंट, टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत

Published: Thu, 25 Jun 2026 05:47 PM (IST)

जमशेदपुर के टेल्को में टाटा मोटर्स के कर्मचारी चंद्रभान सिंह की घर पर इन्वर्टर ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। रात में ड्यूटी से लौटने के बाद इन्वर्टर खराब होने पर वे उसे खुद ही ठीक करने लगे थे, तभी यह हादसा हुआ।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मृतक टाटा मोटर्स के 40 वर्षीय कर्मचारी चंद्रभान सिंह थे।

  2. रात में ड्यूटी से लौटकर इन्वर्टर ठीक करते हुए हादसा।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात घर का इन्वर्टर ठीक करने के दौरान करंट लग गया। इससे टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी की मौत हो गई। 
 
मृतक की पहचान 40 वर्षीय चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स के ईआरसी (ERC) विभाग में कार्यरत थे। इस असामयिक घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 

इन्वर्टर में धमाके के बाद चपेट में आए  

जानकारी के अनुसार, चंद्रभान सिंह बुधवार को अपनी बी-शिफ्ट की ड्यूटी खत्म कर रात को घर लौटे थे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि इन्वर्टर काम नहीं कर रहा है। 
 
इसके बाद वे खुद ही उसकी मरम्मत करने लगे। इसी दौरान अचानक इन्वर्टर में तेज धमाका हुआ और वे करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें रात करीब 11:30 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
 

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम  

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को टेल्को थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। चंद्रभान सिंह के निधन से उनके सहकर्मियों में भी दुख है।

यह भी पढ़ें- दोस्त की बहन की शादी से लौट रहा था दिल्ली, हाईवे पर दर्दनाक हादसे में शख्स की मौत

यह भी पढ़ें- बरहेट में मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत, एक घायल

यह भी पढ़ें- रामपुर में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में सड़क हादसा: बाइक-बस टक्कर में दो की मौत, एक घायल



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।