विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहिबगंज में मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत; मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

Published: Thu, 25 Jun 2026 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:20 PM (IST)

Sahibganj Road Accident: बरहेट-बोरियो मुख्य सड़क पर हरिश्चंद्रपुर गांव के पास एक मिनी ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद जांच करती पुलिस और जुटे लोग।(फोटो जागरण)

घटना के बाद जांच करती पुलिस और जुटे लोग।(फोटो जागरण)

HighLights

  1. मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत।

  2. हरिश्चंद्रपुर गांव के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।

  3. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। बरहेट- बोरियो मुख्य सड़क पर हरिश्चंद्रपुर गांव के समीप गुरुवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गयी।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10 सीजी 5056 बोरियो से बरहेट की ओर आ रहा था जबकि बाइक चालक जेएच 17 डब्ल्यू 0261 से बरहेट से बोरियो की ओर जा रहा था। हरिश्चंद्रपुर गांव के समीप आमने- सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि पीछे बैठा 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही बरहेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट भेजा जहां डा. संतोष टुडू ने इलाज शुरू किया। चिकित्सक ने बताया कि घायल के सिर पर गंभीर चोट लगी है। नाक और कान से युवक को खून आ रहा है। उसे रेफर कर दिया गया लेकिन किसी स्वजन के नहीं होने की वजह से वह वहीं रहा। बाद में उसकी मौत हो गयी।

बरहेट पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया। वाहनों को जब्त कर लिया गया है। यह बाइक बांका जिला के बाराहाट थाना क्षेत्र के कमलपुर-पुनसिया के सूरज कुमार झा के नाम पर निबंधित है। थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान के लिए उसकी तस्वीर को कई इंटरनेट मीडिया ग्रुप में साझा किया गया है।