रामपुर में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़, एक घायल दो गिरफ्तार
रामपुर के केमरी थाना क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक गो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
केमरी थाना पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हुई
पुलिस की गोली से एक गो तस्कर घायल, दो गिरफ्तार
आरोपियों से तमंचा, बाइक और गोकशी के उपकरण मिले।
जागरण संवाददाता, रामपुर। केमरी थाना पुलिस की रविवार रात गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से एक गो तस्कर घायल हुआ है। पुलिस को दोनों के पास से तमंचा बाइक, गोकशी करने के उपकरण मिले हैं।
थाना केमरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पीलाखार नदी डैम से जनूनागर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान डैम की तरफ से दो व्यक्ति बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस की गाडी को देखकर वापस मुडकर भागने का प्रयास किया, जिससे बाइक अंसतुलित होकर फिसल गई।
मुठभेड़ में पुलिस ने दो गो तस्कर पकड़े, गोली लगने से एक घायल
पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने को कहा गया, किन्तु स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को दाएं पैर में गोली लगी और वह नीचे गिर गया। दूसरे ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
गोली से घायल व्यक्ति ने अपना नाम भूरा बताया। वह पुत्र ग्राम भैसोडी थाना मिलक का है। उसे सीएचसी बिलासपुर में भर्ती कराया है। दूसरा साथी मुकीम भी ग्राम भैसोडी का है।
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घायल भूरा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उस पर 11 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। केमरी थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा जाएगा।