Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अनाथालय से लाए गए थे रतन टाटा के पिता, टाटा समूह के चेयरमैन एमिरेट्स के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Wed, 09 Jun 2021 09:30 AM (IST)

    दुनिया के बिजनेस टायकून में शुमार रतन टाटा के बारे में भला कौन नहीं जानता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रतन टाटा के पिता को अनाथालय से लाया गया था। टाटा संस बोर्ड में शामिल होने जा रहे नोएल टाटा साइरस मिस्त्री के जीजा हैं।

    Hero Image
    अनाथालय से लाए गए थे रतन टाटा के पिता।

    जमशेदपुर। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमिरेट्स रतन टाटा के सौतेले भाई के बारे में क्या आप जानते हैं। क्या आपको यह भी पता है कि रतन टाटा के पिता को अनाथालय से गोद लिया गया था। पब्लिसिटी के कोसों दूर रहने वाले नोएल टाटा ग्रुप की सभी होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड में शामिल होने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भले ही कंपनी के बाहर बहुत कम लोग उन्हें जाने लेकिन 63 वर्षीय नोएल टाटा कंपनी भीतर ही एक जाना-पहचाना नाम है। कंपनी के बाहर भी रतन टाटा हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं, जो रिटायरमेंट के बाद भी कंपनी का चेहरा बने हुए हैं। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। रतन टाटा के पिता नवल टाटा थे, जिन्हें नवाजबाई और रतनजी टाटा ने एक अनाथालय से गोद लिया था। जब वे बड़े हुए, तो रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने सूनू से शादी की, जिनसे उनके दो बेटे थे। उन्होंने छोटे बेटे का नाम जिमी रखा और बड़े का नाम उनके पिता रतन के नाम पर रखा। 1940 के आसपास नवल टाटा व सुनू के बीच तलाक हो गया। दस साल बाद रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने स्विस नागरिक सिमोन से शादी की, जिनसे वह भारत की यात्रा के दौरान मिले थे।नोएल टाटा सिमोन और नवल टाटा के बेटे हैं और इस तरह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।

    जेआरडी टाटा के साथ रतन टाटा व नोएल टाटा (गोद में)

    क्या करते हैं नोएल टाटा

    नोएल टाटा भले ही अपने सौतेले भाई रतन टाटा की तरह खबरों में न रहते हो, लेकिन वह टाटा के स्वामित्व वाली विभिन्न कंपनियों में कई महत्वपूर्ण पद पर हैं। वह टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष, टाइटन इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष, टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और ट्रेंट के अध्यक्ष हैं, जिसे वेस्टसाइड चलाती है। लंदन के ससेक्स विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नोएल टाटा ने फ्रांस के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल इनसीड (INSEAD) में इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम की पढ़ाई की। उन्होंने टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की। यह कंपनी टाटा समूह के विदेशी कारोबार को देखती है।

    नोएल की मां ने खोली थी टाटा ट्रेंट

    2000 के आसपास नोएल टाटा ने अपनी मां सिमोन द्वारा स्थापित कंपनी ट्रेंट की पूरी जिम्मेवारी संभालने लगे। ट्रेंट रिटेल क्लोथ सेंटर वेस्टसाइड की मूल कंपनी है। नोएल ने ट्रेंट को प्रोफिट दिलाने वाली कंपनी बनाने के लिए कई रणनीतिक प्रयास किए। 2003 में नोएल को टाइटन इंडस्ट्रीज व वोल्टास का निदेशक बनाया गया।

    2010 में टाटा इंटरनेशनल के एमडी बने नोएल टाटा

    2010 में नोएल टाटा टाटा इंटरनेशनल के एमडी बने। इसी कंपनी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह उस समय की बात है, जब रतन टाटा रिटायर हो रहे थे और यह अटकलें लगने लगी थी कि नोएल टाटा को चेयरमैन बनाया जा सकता है।

    नोएल टाटा के साले हैं साइरस मिस्त्री

    मीडिया से लेकर सड़क तक नोएल टाटा के चेयरमैन बनने की चर्चा हो रही थी। हालांकि नोएल टाटा को यह कुर्सी नहीं मिली, लेकिन उनके साले साइरस मिस्त्री को टाटा ग्रुप की कमान दे दी गई। नोएल टाटा की पत्नी आलू मिस्त्री साइरस की बहन हैं। और, जैसा कि हम जानते हैं, साइरस के पिता पल्लोनजी मिस्त्री टाटा संस में सबसे बड़े शेयरधारक हैं।

     

    अपने साले साइरस मिस्त्री (बाएं) के साथ नोएल टाटा।

    सर रतन टाटा ट्रस्ट में भी शामिल हैं नोएल

    पांच साल से भी कम समय के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा संस को अलविदा कहना पड़ा। उसके बाद टीसीएस के पूर्व प्रमुख नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस की बागडोर संभालने का मौका दिया गया।

    इस दौरान नोएल टाटा पर्दे के पीछे अपनी भूमिका निभाते रहे।उन्हें न सिर्फ टाइटन का उपाध्यक्ष बनाया गया, बल्कि सर रतन टाटा ट्रस्ट (उनके पिता के नाम से यह ट्रस्ट है) में शामिल किया गया। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो वह जल्द ही टाटा संस के बोर्ड में शामिल हो जाएंगे।