विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nana patekar के निधन की खबर के बाद तनुश्री दत्ता का वीडियो मैसेज वायरल, 'अजीब दिन' बताकर दिया यह बयान

Published: Thu, 08 Oct 2026 09:38 PM (IST)

मिस इंडिया यूनिवर्स तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस ...और पढ़ें

तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

HighLights

  1. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर इंस्टाग्राम वीडियो जारी किया।

  2. उन्होंने इस दिन को 'अजीब' बताया, काम पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

  3. पुराने मी टू विवाद की कड़वाहट, विस्तृत प्रतिक्रिया का संकेत दिया।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मिस इंडिया यूनिवर्स 2004 का खिताब जीत चुकीं जमशेदपुर (सोनारी) की तनुश्री दत्ता ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। 
 
उन्होंने इस दिन को बेहद 'अजीब' बताते हुए फिलहाल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। उनके इस बेबाक बयान में वर्षों पुराने बहुचर्चित मी टू (Me Too) विवाद की कड़वाहट साफ झलक रही है।
 

इंस्टाग्राम वीडियो में क्या बोलीं तनुश्री? 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा किए गए अपने वीडियो संदेश में तनुश्री ने कहा कि उन्हें नाना पाटेकर के निधन की सूचना मिल चुकी है।
 
काम पर फोकस: उन्होंने बताया कि वह लखनऊ में एक आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं और फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित है।
 
  • बदल गईं परिस्थितियां: उन्होंने इस दिन को बहुत अजीब बताते हुए कहा कि पहले उन्होंने काफी सारा कंटेंट पोस्ट करने का प्लान बनाया था, लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल गई हैं। 
  • इशारों में प्रतिक्रिया: इशारों ही इशारों में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सही समय आने पर ही इस मुद्दे पर अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया देंगी।
 

'मी टू' अभियान से मचाई थी खलबली 

साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने भारत में 'मी टू' (Me Too) आंदोलन की नींव रखते हुए नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।
 
उन्होंने आरोप लगाया था कि वर्ष 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया था। 
 
हालांकि, बाद में पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में इस मामले को बंद कर दिया था। अब अभिनेता के निधन के बाद जमशेदपुर से जुड़ी इस अभिनेत्री का ताजा बयान एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है।
 

इस्पात नगरी जमशेदपुर में बीता है बचपन 

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर के सोनारी स्थित एक बंगाली परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के प्रतिष्ठित डीबीएमएस (DBMS) स्कूल से हुई है।
 
अपनी लगन और मेहनत के बल पर वर्ष 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज पहनकर उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और पूरे देश में इस्पात नगरी जमशेदपुर का नाम रोशन किया था।

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर जब फिल्मी करियर छोड़ कारगिल युद्ध में शामिल होने के लिए पहुंच गए थे, देशप्रेम की अनकही दास्तान

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर की मौत के बाद दर्ज हुआ मेडिको-लीगल केस, क्या होती है MLC और कब की जाती है दर्ज?

यह भी पढ़ें- अधूरी रह गई Nana Patekar की आखिरी फिल्म! एक्टर के निधन से टूटे प्रोड्यूसर, बोले- हमेशा अफसोस रहेगा