अधूरी रह गई Nana Patekar की आखिरी फिल्म! एक्टर के निधन से टूटे प्रोड्यूसर, बोले- हमेशा अफसोस रहेगा
अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) की आखिरी फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' (The Confession of Mary) बताई जा रही है।

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म की शूटिंग बाकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
टोरंटो में हुई नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म की स्क्रीनिंग
स्क्रीनिंग को लेकर काफी एक्साइटेड थे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर को करने थे फिल्म के डायलॉग्स से जुड़े बदलाव!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर (Nana Patekar) के अचानक निधन ने हर किसी को दंग कर दिया। 8 अक्टूबर की सुबह नाना के निधन की बुरी खबर के साथ शुरू हुई। जब अभिनेता के निधन की खबर उनकी आखिरी फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' के प्रोड्यूसर श्रेयांस हीरावत (Shreyans Hirawat) को लगी तो वह शॉक हो गए।
पहले उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। फिर उन्होंने नाना पाटेकर के बेटे मल्हार को कॉल किया। मल्हार ने उन्हें बताया कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्क्रीन के साथ बातचीत में श्रेयांस ने आगे बताया कि वह बुरी तरह टूट गए थे।
नाना से न मिलने का प्रोड्यूसर को पछतावा
श्रेयांस ने यह भी कहा, "मैं अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहा था। नाना जी के साथ हुई मेरी आखिरी बातचीत बार-बार मेरे दिमाग में घूम रही थी और मैं बस यही सोच रहा था कि मैंने उनसे दोबारा मिलने का मौका गंवा दिया।"
आखिरी फिल्म को लेकर नाना थे एक्साइटेड
श्रेयांस हीरावत ने खुलासा किया कि एक-दो हफ्ते पहले उन्होंने नाना पाटेकर से फोन पर बात की थी। वह टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में आगामी फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' की स्क्रीनिंग से काफी खुश और एक्साइटेड थे। हालांकि, वह 14 सितंबर को आयोजित स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन उन्होंने प्रोड्यूसर से ऑडियंस के रिएक्शन के बारे में पूछा था।
आखिरी बार प्रोड्यूसर से की थी ये बात
श्रेयांस ने आगे बताया कि बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ठीक लग रहे थे। उन्होंने कहा, "फोन रखने से पहले उन्होंने मुझसे कहा था कि जब मैं मुंबई वापस आऊं तो उनसे मिलूं और इस बात का मुझे हमेशा अफसोस रहेगा। मुझे लगा था कि नवरात्रि के दौरान आराम से उनसे मिल लूंगा। मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिंदगी मुझे वह मौका नहीं देगी। वह पूरी तरह तंदुरुस्त और स्वस्थ लग रहे थे। उस बातचीत से मुझे जरा भी अंदाजा नहीं हुआ कि इतनी अचानक ऐसी कोई घटना हो सकती है।"
View this post on Instagram
अधूरा रह गया आखिरी फिल्म का काम
श्रेयांस ने बताया कि नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' का सारा शूटिंग शेड्यूल हो गया था। डबिंग का काम भी हो गया था। हालांकि, डायलॉग्स के बदलाव से जुड़े कुछ काम थे, जो पेंडिंग थे। हालांकि, इस वक्त उन्हें फिल्म की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, "उसे पूरा करने का कोई न कोई तरीका हम निकाल लेंगे।"
'द कन्फेशन ऑफ मैरी' के अलावा नाना पाटेकर 'शक्ति शालिनी' और 'ईठा' फिल्मों में भी नजर आएंगे।
