विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये कैसा इत्तेफाक 'जानी'! राज कुमार की 100वीं जयंती पर 'खामोश' हुए Nana Patekar, 'तिरंगा' में साथ किया था काम

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:24 PM (IST)

नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन उनके 'ब्रिगेडियर दोस्त' राज कुमार (Raaj Kumar) के 100वीं जयंती के दिन हुआ।

राज कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर नाना पाटेकर का निधन। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

राज कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर नाना पाटेकर का निधन। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. राज कुमार की 100वीं जयंती पर नाना का निधन

  2. सिर्फ एक फिल्म में ही राज-नाना ने किया था काम

  3. राज और नाना का गाना 90s में हुआ था सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'परिंदा', 'वेलकम' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुके नाना पाटेकर (Nana Patekar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर 2026 को गोवा में कार्डियक अरेस्ट से अभिनेता का निधन हुआ। 

ये इत्तेफाक है या नसीब... लेकिन जिस दिन नाना पाटेकर ने इस दुनिया को छोड़ा, वही दिन उनके को-स्टार राज कुमार (Raaj Kumar) की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1993 में राज कुमार और नाना पाटेकर की जोड़ी ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। 

राज कुमार की बर्थ एनिवर्सरी पर नाना पाटेकर का निधन

8 अक्टूबर को राज कुमार अपना जन्मदिन मनाया करते थे। आज उनकी 100वीं जयंती है, लेकिन इसी दिन 'तिरंगा' में उनके जिगरी यार बने अभिनेता नाना पाटेकर ने अंतिम सांस ली। आज फैंस दोनों सितारों को याद कर रहे हैं।

1993 में साथ की थी फिल्म

नाना पाटेकर और राज कुमार ने अपने करियर में सिर्फ एक ही फिल्म की और वह 1993 में आई फिल्म 'तिरंगा' थी। इस फिल्म में राज ने ब्रिगेडियर की भूमिका निभाई थी, वहीं नाना इंस्पेक्टर बने थे। दोनों की जोड़ी खलनायक पर भारी पड़ गई थी और दर्शक उन्हें देखकर सीटी मारने पर मजबूर हो जाते।

Raaj kumar

राज कुमार-नाना पाटेकर पर बना गाना

राज कुमार और नाना पाटेकर के ऊपर एक गाना भी फिल्माया गया था जो सुपरहिट और कल्ट बन गया। यह गाना 'पीले पीले ओ मोरे राजा' (Peele Peele O Morey Raja) है। इस गाने को मोहम्मद अजीज और सुदेश भोसले ने गाया था। यारी पर बना ये गाना 33 साल बाद भी कल्ट है। यह गाना तो हिट था ही, ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

8 अक्टूबर को गोवा में अचानक कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन हो गया। अभिनेता का अंतिम संस्कार पुणे में होगा। अभिनेता के जाने पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शोक जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: पार्थिव शरीर पर तिरंगा, पुणे में राजकीय सम्मान के साथ विदाई; अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

यह भी पढ़ें- कौन हैं Nana Patekar की पत्नी? 35 साल पहले बिना तलाक लिए हुए अलग, 2 साल की उम्र में बड़े बेटे की हुई थी मौत