Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yoga Tips : दिमाग और शरीर को मजबूत बनाना है तो करें ताड़ासन योग, बता रहीं योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Tue, 23 Nov 2021 02:12 PM (IST)

    Tadasana Yoga इस आसन का मतलब होता है पर्वत की मुद्रा में होना। इस आसन का अभ्यास करना काफी सरल है। योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए।

    Hero Image
    ताड़ासन की एक मुद्रा में योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा। जागरण

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अपने दिमाग को तेज करना हो या शरीर को मजबूत करना हो तो इसमें ताड़ासन योग बहुत ही फायदेमंद होता है। ताड़ासन योग के बारे में जानकारी देती हुई जमशेदपुर की योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि इस योग को करने से लंबाई बढ़ने के साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है। शरीर में रक्त का संचारण सही होता है, घुटनों, टखनों और मसल्स में मजबूती आती है। रूमा शर्मा कहती हैं कि स्वास्थ्य की दृष्टि से ताड़ासान बहुत ही लाभकारी योग है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताड़ासान क्या है

    ताड़ासान या माउंटेन पोज योग का मतलब होता है पर्वत और आसन। यानि इस आसन का मतलब होता है पर्वत की मुद्रा में होना। इस आसन का अभ्यास करना काफी सरल है। योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। यदि पहली बार कर रहे हैं तो किसी योग एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें। योग क्लास में सिखाए जाने वाले पहले शुरुआती आसनों में से एक है ताड़ासान। इसके अभ्यास से वास्तव में आपके पूरे शरीर और दिमाग में फायदे मिलते हैं।

    ताड़ासान करने की विधि

    • सीधे खड़े हो जाएं और पैरों के बीच कुछ दूरी रखें।
    • दोनों हाथों अपने शरीर के पास में सीधा रखें
    • गहरी सांस लेते हुए अपनी दोनों हाथों को सिर के उप उठाएं और अपनी अंगुलियों को आपस में बांध लेंं
    • हाथों को सीधा रखें और स्ट्रेच करें।
    • अपनी एंड़ी उठाते हुए अपने पैर की अंगुलियों पर खड़े हो जाएं
    • इस दौरान आपके शरीर में पैरों से लेकर हाथों की अंगुलियों तक स्ट्रेच महसूस होना चाहिए।
    • 10 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें और सांस लेते रहें।
    • अब सांस छोड़ते हुए अपनी शुरूआती अवस्था में आ जाएं।
    • इस आसन को 10 बार दोहराएं

    ताड़ासान के फायदे

    योग एक्सपर्ट रूमा शर्मा कहती हैं कि कोई भी व्यक्ति जो नियमित रूप से और सही विधि से ताड़ासान का अभ्यास करते हैं उन्हें कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आपके पीठ में दर्द की शिकायत रहती है तो यह आसन आपके लिए रामबाण से कम नहीं है।

    • पीठ की दर्द से छुटकारा मिलता है
    • कमर दर्द से आराम मिलता है
    • पोस्चर में सुधार होता है। 
    • लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
    • मानसिक जागरूकता बढ़ती है, शांति मिलती है।
    • यह केवल मूवमेंट ही नहीं बल्कि चेतना भी बढ़ाती है।
    • इसे करने से अधिक सतर्क, शांत और रचनाशील महसूस करेंगे।
    • एकाग्रता में सुधार करने के लिए प्रभावी है।
    • घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर है। 
    • यह आसन शरीर को संतुलन बनाने में मदद करता है।
    • शरीर में लचीलापन बढ़ता है।

      ताड़ासन करते समय बरतें यह सावधानियां

    योग गुरु रूमा शर्मा कहती हैं कि तड़ासन करने से लाभ ही लाभ है। इसका अभ्यास किसी भी उम्र के लोग कभी भी कर सकते हैं। लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोगों को ताड़ासन करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत होती है। जिन लोगों को निम्न रक्तचाप की समस्या हैं, उन्हें यह आसन नहीं करना चाहिए। यदि आप गर्भवती हैं तो इस आसन का अभ्यास किसी प्रशिक्षक के देखरेख में कर सकती हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner