Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Leone: आपको पता है कि नहीं सनी लियोनी किस क्रिकेटर को पसंद करती है,नहीं तो जानिए

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sun, 05 Sep 2021 05:46 PM (IST)

    Sunny Leone सनी लियोनी भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने परिवार को नहीं भूलती। इस दौरान भी उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर की चर्चा की। कहा कि वह मुझे क् ...और पढ़ें

    Hero Image
    आइडिया चुनने से लेकर स्क्रिप्ट तक में वह मेरी दिलचस्पी को समझते हैं।

    जमशेदपुर, जासं। सनी लियोनी को कौन नहीं जानता। बीते जमाने की पोर्नस्टार आज बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही है। आज सनी लियोनी किसी भी भारतीय अभिनेत्री से ज्यादा हॉट व ग्लैमरस हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं कि वह सबसे ज्यादा किस क्रिकेटर को पसंद करती है, तो जानकर आप चौंक जाएंगे। आप कहेंगे कि उसे कौन सा क्रिकेटर पसंद होगा। इस संबंध में अभी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की चर्चा करती हुई नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, सनी लियोनी का यह वीडियो दो वर्ष पहले बना था, जब उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बात कर रही थीं। वीडियो में सनी ने कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। सनी लियोनी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं। मुझे लगता है कि उनके पास सबसे क्यूट चाइल्ड है। है ना? मैंने बेटी के साथ उनकी तस्वीर देखी हैं और वो बहुत ही प्यारी है। वो मेरे फेवरेट हैं, क्योंकि वह अपने परिवार से हमेशा जुड़े रहते हैं। सनी ने यह भी कहा कि उनके पास दो टीवी शो हैं। इसके अलावा वह एक हिंदी फिल्म भी कर रही हैं। इस वर्ष फिल्म का काम जारी रहेगा। सनी ने बताया कि वह दो दक्षिण भारतीय फिल्म भी कर रही हैं। इससे वह काफी रोमांचित महसूस कर रही हैं, क्योंकि इसमें उनका किरदार ही ऐसा है।

    डेनियल वेबर को नहीं भूलती सनी

    सनी लियोनी भी महेंद्र सिंह धोनी की तरह अपने परिवार को नहीं भूलती। इस दौरान भी उन्होंने अपने पति डेनियल वेबर की चर्चा की। कहा कि वह मुझे क्रिएटिव काम पसंद हैं। इस काम को डेनियल बढ़ाते हैं। आइडिया चुनने से लेकर स्क्रिप्ट तक में वह मेरी दिलचस्पी को समझते हैं। इसी क्रम में एक सवाल के जवाब में सनी ने कहा कि उन्हें निर्देशन में दिलचस्पी नहीं है।