Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Health Tips : चीनी आपके शरीर में घोल रहा जहर, एक दिन में इतने चम्मच से ज्यादा न खाएं

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Mon, 28 Jun 2021 09:48 AM (IST)

    आखिर हमें एक दिन में कितना चीनी लेना चाहिए। विशेषज्ञों की माने तो चीनी उतना ही नुकसानदेह है जितना तंबाकू। दोनों से ही शरीर में डोपामाइन नामक रसायन बनता है जो शरीर के लिए काफी हानिकारक माना जाता है।

    Hero Image
    चीनी आपके शरीर में घोल रहा जहर, एक दिन में इतने चम्मच से ज्यादा न खाएं

    जमशेदपुर : आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सोलह आने सच है। चीनी आपके शरीर में जहर घोल रही है। ऐसे में इसके सेवन करने से पहले आपको एक बार सोच लेना चाहिए। ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से वह आपके लिए जहर का ही काम करता है। उससे एक नहीं बल्कि कई सारी बीमारियां होने की संभावना होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सिंह के अनुसार चीनी को लेकर बार-बार लोगों को सलाह भी दी जाती है कि वह इससे वे दूरी बना सकें। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के स्पॉन्सरशिप में प्रकाशित द इंडियन जर्नल ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन के एक शोध में भारत के अंदर चीनी की लत कितनी खतरनाक स्तर पर है, इस बात का जिक्र किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी और तंबाकू दिमाग में एक ही तरह के रसायन के उत्पादन का कारण होते हैं, जिसे डोपामाइन कहा जाता है।

    भारत में चीनी का रिकार्ड सेवन

    भारत में चीनी का सेवन रिकार्ड स्तर पर किया जाता है। इसके प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। वर्ष 2010 की बात करें तो उस दौरान भारत में प्रति व्यक्ति चीनी की खपत लगभग 55 ग्राम तक पहुंच चुका था। जबकि सन 2000 में यह आंकड़ा प्रति व्यक्ति 22 ग्राम था। इसका साफ जाहिर होता है कि भारत में प्रति व्यक्ति चीनी की खपत बढ़ी है। भारत के अंदर हर साल एक व्यक्ति 18 किलोग्राम चीनी का सेवन करता है।

    भारत में होने वाली 80 फीसद मौतों की वजह कहीं न कहीं चीनी है

    विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में होने वाली 80 फीसद मौतों में कहीं न कहीं चीनी से जुड़ा हुआ है। 80 फीसद मौतों में मधुमेह, कैंसर और हृदय रोग शामिल हैं। ऐसे में चीनी से दूरी बनाएं और इसके जगह पर हो सकें तो ड्राई फ्रूट्स, फल, साबुत अनाज, सीड्स शामिल कर सकते हैं। चीनी की ज्यादा मात्रा खतरनाक साबित हो सकती है।

    चीनी के अधिक सेवन से होने वाली बीमारी

    • टाइप-2 डायबिटीज को शुगर भी कहा जाता है। यह खराब जीवन शैली और गलत खान-पान की वजह से होता है।
    • भारत में सबसे अधिक टाइप-2 डायबिटीज के मरीज है।
    • वर्ष 2017 में भारत में 72 लाख डायबिटीज के मरीज रिकार्ड किए गए हैं।
    • एक अनुमान के मुताबिक वर्ष 2045 तक भारत में डायबिटीज के लगभग दोगुने मरीज हो जाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner