Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Police: मालखाना का प्रभार देने पहुंचे थे सब इंस्पेक्टर अरुण, संदिग्ध हालत में मिला शव

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 02:03 PM (IST)

    आरआईटी थाना में मालखाना का प्रभार देने सब इंस्पेक्टरअरुण कुमार सिंह आए थे। उनका शव जागृति मैदान के पास स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

    Hero Image
    मालखाना का प्रभार देने आए आरआइटी के पूर्व सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

    संवाद सहयोगी, आदित्यपुर : Jharkhand Police आरआईटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सब इंस्पेक्टर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक सब इंस्पेक्टर की पहचान अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो रांची से मालखाना का प्रभार देने आए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरुण कुमार सिंह का शव जागृति मैदान के पास स्थित एक मुर्गा दुकान के पीछे से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

    मामले में थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि सब इंस्पेक्टर जागृति मैदान के पास गिर गए थे। वहां पत्थर से टकराने से उनकी मृत्यु हो गई।

    पुलिस को सूचना सुबह में मिली जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

    पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है और जल्द ही घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है। अरूण कुमार सिंह वर्ष 2021 आरआइटी थाना में पदस्थापित थे।

    वे आरआइटी थाना में मालखाना का प्रभार देने की प्रक्रिया पूरी कराने  में लगे थे। वह वर्तमान समय में रांची में पदस्थापित थे एवं बिहार के भोजपुर के रहने वाले थे।