Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stock Market Update : टाटा समूह की ये कंपनियां निवेशकों को रही मालामाल, 900 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया

    By Jitendra SinghEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 11:53 AM (IST)

    Share Market Update टाटा समूह की 28 सूचीबद्ध कंपनियों ने पिछले तीन वर्षों में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। जमशेदजी टाटा द्वारा 1868 में स्थापित यह 150 से अधिक देशों में उत्पादों और सेवाओं के साथ भारत के सबसे बड़े समूह में से एक है...

    Hero Image
    Stock Market Update : टाटा समूह की ये कंपनियां निवेशकों को रही मालामाल, 900 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया

    जमशेदपुर : जमशेदजी टाटा द्वारा 1868 में स्थापित टाटा ग्रुप आज 150 से अधिक देशों में उत्पादों और सेवाओं के साथ भारत के सबसे बड़े समूह में से एक है। टाटा समूह छह महाद्वीपों के 100 देशों में परिचालन करता है। निवेशकों के लिए टाटा समूह की कंपनियां हमेशा से पहली पसंद का रहा है। इस समूह की 28 ऐसी कंपनियां हैं जो 900 प्रतिशत तक रिटर्न दे रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्टॉक मार्केट रिटर्न

    ऐस इक्विटी, सीएमआईई प्रोवेस और बीएसई के पास उपलब्ध डेटा से पता चला है कि सभी 28 सूचीबद्ध टाटा कंपनियों ने पिछले तीन वर्षों में सकारात्मक रिटर्न दिया है। 3,600 प्रतिशत की रैली के साथ टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) सूची में शीर्ष स्थान पर बनी रही।

    कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13 सितंबर, 2022 को 22,900 करोड़ रुपये हो गया। 13 सितंबर, 2019 में 606 करोड़ ही था। इसके बाद टाटा एलेक्सी (1,300 प्रतिशत ऊपर), ऑटोमोटिव स्टैम्पिंग्स एंड असेंबलीज़ (1,220 प्रतिशत ऊपर), तेजस नेटवर्क्स (970 प्रतिशत ऊपर) और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (378 प्रतिशत ऊपर) का स्थान है। इन कंपनियों ने तीन साल में बाजार में वापसी की है।

    बाजार पूंजीकरण (Market Capitalisation)

    सभी सूचीबद्ध टाटा समूह की फर्मों का संचयी एम-कैप 13 सितंबर, 2022 तक 21.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। 11.80 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ आईटी दिग्गज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) हैं। आईटी प्रमुख एनर्जी-टू-टेलीकॉम बीहमोथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे स्थान पर है, जिसका एम-कैप 17.70 लाख करोड़ रुपये है।

    टाटा समूह की कंपनियों में टीसीएस के बाद 2.40 लाख करोड़ रुपये के एम-कैप के साथ टाइटन कंपनी, टाटा मोटर्स (जिसमें 1.51 लाख करोड़ रुपये), टाटा स्टील (1.32 लाख करोड़ रुपये) और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (78,000 करोड़ रुपये) हैं। बाजार पूंजीकरण को आधार माने तो ये शीर्ष पांच सबसे मूल्यवान टाटा कंपनियां बनाती हैं।

    शुद्ध लाभ

    सभी 28 सूचीबद्ध टाटा कंपनियों की बिक्री 8.60 लाख करोड़ रुपये रहा है। इन कंपनियों ने पिछले वित्त वर्ष 22 में 76,000 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। टाटा सबसे अधिक लाभदायक कंपनी टाटा स्टील रही, जिसका शुद्ध लाभ 40,154 करोड़ रुपये से अधिक है।

    दूसरे स्थान पर टीसीएस (38,327 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के साथ) है। इसके बाद टाइटन कंपनी (2173 करोड़ रुपये), टाटा पावर कंपनी (1741 करोड़ रुपये) और टाटा कम्युनिकेशंस (1482 करोड़ रुपये) का स्थान है।

    रोजगार के मामले में भी अव्वल

    टाटा समूह भारत के सबसे बड़े रोजगार प्रदाताओं में से एक है, और उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, टाटा समूह की फर्मों में 9.35 लाख से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी के अनुसार रोजगार ब्रेक अप शो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 590,000 से अधिक कर्मचारी है।

    टाटा स्टील 36 हजार कर्मचारियों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं टाटा मोटर्स में 25,500 कर्मचारी हैं। ट्रेंट में 11,000 और टाटा एलेक्सी में 9,300 कर्मचारी हैं।