Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामूली विवाद में बेटे और बहू ने बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर मारा, दोनों गिरफ्तार

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 09:06 AM (IST)

    चाकुलिया के वीरभांगा गांव में पुत्र और पुत्रवधू ने मिलकर एक बुजुर्ग पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद चैतन्य मुर्मू और उसकी पत्नी ने लखन मुर्मू पर हमला किया जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    श्यामसुंदरपुर में पुत्र व पुत्रवधू की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

    संवाद सूत्र, चाकुलिया। प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरभांगा गांव में पुत्र व पुत्रवधू की पिटाई से घायल बुजुर्ग पिता की मौत हो गई। दो दिन पहले मामूली विवाद में गांव के 55 वर्षीय लखन मुर्मू के सौतेले पुत्र चैतन्य मुर्मू व उसकी पत्नी सुकुलमनी मुर्मू ने डंडे से पीटा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घायल लखन मुर्मू ने शुक्रवार की देर रात घर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र चैतन्य मुर्मू व उसकी पत्नी सुकुलमनी मुर्मू पर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    घटनाक्रम के मुताबिक, विगत 11 सितंबर की रात किसी बात को लेकर चैतन्य मुर्मू ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया था। इससे उनके सीने में अंदरूनी चोट आई थी। घटना के बाद घायल लखन मुर्मू को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद वह घर लौट गए थे। शुक्रवार रात घर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील भोक्ता और एएसआई देव कुमार पुलिस बल के साथ वीरभांगा गांव पहुंचे। पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया तथा आरोपी पुत्र चैतन्य मुर्मू व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

    मृतक की दूसरी पत्नी चंपू मुर्मू के बयान पर श्याम सुंदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक चैतन्य मुर्मू लखन मुर्मू की पहली पत्नी का पुत्र था। पहली पत्नी की मौत होने के बाद चैतन्य मुर्मू ने चंपू मुर्मू से दूसरा विवाह किया था। इसके बाद से पिता व पुत्र के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

    बीते 11 सितंबर की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद चैतन्य एवं उसकी पत्नी सुकुल मुर्मू ने मिलकर डंडे से लखन मुर्मू पर हमला कर दिया। इसके बाद घायल होने पर उनका चाकुलिया सीएचसी में इलाज कराया गया।

    इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने बताया कि चैतन्य मुर्मू व सुकुल मुर्मू पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को लेकर विस्तृत छानबीन की जा रही है।