10वीं पास खिलाड़ी भी पा सकते हैं रेलवे में नौकरी, 54 पदों पर निकली बहाली; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
दक्षिण पूर्व रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य युवा ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
दक्षिण पूर्व रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे से 54 पदों पर भर्ती।
आवेदन 31 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। खेल के मैदान में पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा साबित करने वाले युवाओं के लिए भारतीय रेल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न खेल संवर्गों में 54 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है।
इसमें ग्रुप सी (पे लेवल 2, 3, 4 व 5) और ग्रुप डी (पे लेवल 1) के पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार, 31 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। योग्य खिलाड़ी रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पदों के अनुरूप न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, 12वीं अथवा स्नातक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 18 और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा में किसी वर्ग को कोई छूट नहीं दी जाएगी। वहीं, आवेदन के लिए खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2024 या उसके बाद संपन्न प्रतियोगिताओं के होने चाहिए।
100 अंकों पर बनेगी मेरिट, ट्रायल जरूरी
अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कुल 100 अंकों के आधार पर होगा। इसमें खेल उपलब्धियों के 50 अंक, फील्ड ट्रायल (कौशल व शारीरिक फिटनेस) के 40 अंक और शैक्षणिक योग्यता के 10 अंक तय हैं। फील्ड ट्रायल में 40 में से कम से कम 25 अंक लाना अनिवार्य होगा। मेरिट के लिए लेवल 4/5 में न्यूनतम 70, लेवल 2/3 में 65 और लेवल एक में 60 अंक लाने होंगे।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये तय है। ट्रायल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार शुल्क का एक हिस्सा बैंक खाते में लौटा दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।