Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूली बच्चों ने मनाया आनलाइन क्रिसमस, घरों को भी सजाया

    कोविड-19 वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद है। इसके बावजूद विभिन्न पर्व त्यौहार के मौके पर अपनी भावनाओं का इजहार करने में बच्चे पीछे नहीं है। स्कूली बच्चों ने क्रिसमस को आनलाइन मनाया। इसके लिए उन्होंने अपने घर को क्रिसमस के रंग में रंग दिया।

    By Jitendra SinghEdited By: Updated: Thu, 24 Dec 2020 05:59 PM (IST)
    Hero Image
    स्कूली बच्चों ने मनाया आनलाइन क्रिसमस, घरों को भी सजाया

    जमशेदपुर : कोविड-19 वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद है। इसके बावजूद विभिन्न पर्व त्यौहार के मौके पर अपनी भावनाओं का इजहार करने में बच्चे पीछे नहीं है। स्कूली बच्चों ने क्रिसमस को आनलाइन मनाया। इसके लिए उन्होंने अपने घर को क्रिसमस के रंग में रंग दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई स्कूली बच्चों ने शांता क्लॉज का पोशाक पहन टॉफिया भी बांटी। शेन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने इस वर्ष अपने घर पर ही रह कर धूमधाम से क्रिसमस मनाया। इस मौके पर बच्चों ने घर में क्रिसमस ट्री बनाई और उसे आकर्षक रूप प्रदान किया।  सांता क्लाज मुखौटा पहने बच्चों ने घर से ही अपने साथियों को ऑनलाइन माध्यम से बधाइयां दी और अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।

    नया वर्ष नई उम्मीद और नई उमंग के साथ जीवन में कुछ नया लेकर आए इन्हीं आशाओं के साथ वर्ष के अंतिम पहर में बच्चों ने संता क्लाउज से सबके लिए अमन और चैन की मुराद मांगी। बच्चों ने अपनी सजी सजाई क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज की वेशभूषा में तस्वीरें खिंचवाई और उसे व्हाट्सएप के माध्यम से सभी के साथ साझा किया प् अपने को एक दूसरे से बेहतर साबित करने की प्रतिस्पर्धा के बीच क्रिसमस को लेकर बच्चों का आनंद चरम पर था। स्कूल बंद होने की कसक तो दिल में जरूर थी, किंतु ऑनलाइन तरीके से अपनी भावनाओं का इजहार करने में वे बिल्कुल भी पीछे नहीं रहे। स्कूल प्रबंधन के साथ साथ प्राचार्य पुष्पा भल्ला ने सभी बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी है।