Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संथाली भाषा विशेषज्ञ समिति के सदस्यों का स्वागत

    By Edited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2016 02:47 AM (IST)

    संवाद सहयोगी, घाटशिला : मांझी परगना महाल की ओर से गुरुवार को संथाली भाषा विशेषज्ञ समिति के सदस्यों क

    संवाद सहयोगी, घाटशिला : मांझी परगना महाल की ओर से गुरुवार को संथाली भाषा विशेषज्ञ समिति के सदस्यों का स्वागत समारोह मांझी महाल भवन पावड़ा में आयोजित हुआ। देश परगना बैजू मुर्मू व देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने सभी सदस्यों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संथाली भाषा की पुस्तक को ओलचिकी लिपि में रूपांतरित करने, प्रकाशित करने,नवीन पाठ्य पुस्तकों की रचना करने तथा प्रचार-प्रसार हेतु विशेषज्ञ की टीम बनी है। टीम में कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज के संथाली विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर समेत समाज के कई बुद्धिजीवी वर्ग के सदस्य शामिल हैं। गुरुवार को मांझी परगना महाल की ओर से डॉ. कारू मांझी, प्रो. दिगम्बर हांसदा, सीआर बास्के, प्रो. किशोरी मोहन हांसदा, प्रो. मानिक मार्डी, प्रो. निशोन हेम्ब्रम का पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर समिति के सदस्यों ने भाषा के प्रचार- प्रसार हेतु अपने-अपने सुझाव दिए। समारोह में मुख्यरूप से रामचंद्र मुर्मू, सुधीर सोरेन, सुखलाल हांसदा, सीआर मांझी, शांखो मुर्मू, कुंवर चंद्र मार्डी, गणेश चन्द्र मुर्मू उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें