विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्यूटी समाप्त होने के बाद Chandil जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बानसा मोड़ के पास ट्रेलर ने मारी टक्कर

Published: Mon, 17 Nov 2025 07:34 PM (IST)

चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से प्रकाश महतो नामक युवक की मौत हो गई। वह जमशेदपुर ...और पढ़ें

फाइल फोटो। ● जागरण

फाइल फोटो। ● जागरण

HighLights

  1. चांडिल में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत

  2. जमशेदपुर से घर लौटते समय हुआ हादसा

  3. पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू की

संवाद सहयोगी, चांडिल। चौका थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 4:30 बजे चौका-कांड्रा सड़क मार्ग के बानसा मोड़ के सामने एक ट्रेलर की चपेट में आने से प्रकाश महतो नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र के सिंदुवारडीह निवासी प्रकाश महतो (27) के रूप में हुई है। 
 
जानकारी के मुताबिक, प्रकाश महतो जमशेदपुर में किसी कंपनी में काम करता था और वह अपने घर सिंदुवारडीह लौट रहा था। उसी दौरान चौका की ओर से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
 
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना चौका थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुुलिस तुरंत पहुंचकर मृतक का शव कब्जे में लेकर थाना ले गया और ट्रेलर को जब्त कर लिया। 

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस बात को जानने का प्रयास कर रहा है कि ट्रेलर ड्राइवर की लापरवाही या तेज रफ्तार के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पिछले एक साल (2023-2024) का आंकड़ा 

झारखंड में 2023 में 5,315 सड़क दुर्घटनाओं में 4,173 लोगों की मौत हुई थी। 
2024 में (जनवरी-नवंबर) 4,664 दुर्घटनाओंमें 3,659 लोगों की जान चली गई। 
2024 में राज्य रोड सेफ्टी के अनुुसार सड़क हादसों में 1,600 लोगों की मौत हुई