Ratan Tata, Ambani : धीरूभाई अंबानी से लेकर इन महान हस्तियों के साथ जन्मदिन शेयर करते हैं रतन टाटा
Ratan Tata रतन टाटा सच्चे अर्थों में भारत के रतन है। वे आज हर युवा के आदर्श है। 28 दिसंबर को रतन टाटा 84 साल के हो गए। लेकिन क्या आपको पता है रतन टाटा विश्व के कई महान विभूतियों के साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं...

जमशेदपुर : रतन टाटा आज 28 दिसंबर 2021 को 84 साल के हो गए। इसके साथ उन्हें ट्वीट करके देश भर से ढेरों बधाई संदेश व शुभकामना दी गई। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, पद्म विभूषण श्री @RNTata2000 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। एक सम्मानित बिजनेस टाइकून होने के अलावा रतन टाटा अपने परोपकारी स्वभाव और कुत्तों के लिए प्यार के लिए जाने जाते हैं।
क्रिसमस पर दिया था दिल को छू लेने वाला संदेश
रतन टाटा ने पिछले सप्ताह क्रिसमस के दिन इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला मैसेज शेयर किया था। “पिछला साल हम में से अधिकांश के लिए एक बार फिर मुश्किल भरा रहा है। मैं इस समय को त्योहारों के इस मौसम में शुभकामनाएं देना चाहता हूं और आशा करता हूं कि आने वाला साल अपने प्रियजनों के लिए अच्छा स्वास्थ्य और खुशी लेकर आएगा।
धीरूभाई अंबानी भी 28 दिसंबर को जन्मे थे
रतन टाटा के साथ ही दिवंगत धीरूभाई अंबानी भी 28 दिसंबर को जन्मे थे। रतन टाटा ने अपना जन्मदिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ भी साझा किया था। 2015 में साइरस एस पूनवाला द्वारा प्रायोजित पारसी समुदाय के ईरानशाह उदवाडा उत्सव कार्यक्रम के दौरान रतन टाटा और अरुण जेटली ने संयुक्त रूप से जन्मदिन का केक काटा था।
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने अपना जन्मदिन पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग के साथ भी साझा किया। सेशेल्स में वर्तमान भारतीय उच्चायुक्त दलबीर सिंह सुहाग ने 31 जुलाई 2014 से 31 दिसंबर 2016 तक भारतीय सेना के 25वें सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
दिलचस्प बात यह है कि रतन टाटा के साथ जन्मतिथि साझा करने वाले कुछ अन्य प्रतिष्ठित लोगों में आयरन मैन भी शामिल हैं। इनमें स्पाइडरमैन निर्माता स्टेन ली, मैगी स्मिथ (हैरी पॉटर फिल्मों में प्रो मैकगोनागल की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री), जॉन लीजेंड (गायक), वुडरो विल्सन (28वें अमेरिकी राष्ट्रपति), जॉन वॉन न्यूमैन (गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी) और मां आनंद शीला भी 28 दिसंबर को जन्मी थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।